Last Updated:
ipl records: आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन बार ही ऐसा हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर चौके लगाए हैं. 2012 में ऐसा पहली बार हुआ, दूसरी बार 2021 में ऐसा देखने को मिला. वहीं, तीसरी बार मौजूदा सीजन में एक ओवर में 6 चौके लगे. दिलचस्प यह है कि ये कमाल करने वाले तीनों ही बल्लेबाज भारतीय हैं.
आईपीएल के एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले बल्लेबाज.
नई दिल्ली. आईपीएल में तमाम रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. इस लीग के इतिहास में सिर्फ तीन ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में चौकों की बौछार करते हुए इसकी डबल हैट्रिक लगा दी. दिलचस्प यह है कि इस लीग में दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स खेलते हैं, लेकिन ये कारनामा किसी विदेशी ने नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर्स ने किया है. 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ, लेकिन एक ओवर में 6 चौके लगाने का रिकॉर्ड पहली बार 2012 में बना. चलिए जानते हैं, ये तीन नाम कौन हैं…
अजिंक्य रहाणे (2012): 14वें ओवर में किया कमाल
आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक ओवर में छह चौके जड़ने का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज हुआ था. 2012 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. पारी के 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए श्रीनाथ अरविंद की गेंदों पर रहाणे ने मैदान के चारों ओर चौकों की बरसात कर दी थी. अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए फेमस रहाणे ने दिखाया कि बिना बड़े हिट लगाए भी एक ओवर में 24 रन बटोरे जा सकते हैं.
पृथ्वी शॉ (2021): पहले ही ओवर में धमाका
रहाणे के इस रिकॉर्ड के करीब 9 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इसे दोहराया. 2021 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शॉ ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ था. उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में शिवम मावी की छह गेंदों पर छह चौके जड़ दिए. टी-20 क्रिकेट में मैच की पहली छह गेंदों पर ऐसा करना हैरान कर देने वाला था. हालांकि, शॉ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी थी.
प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार के ओवर में लगाए 6 चौके.
प्रभसिमरन सिंह (2026): मुकेश कुमार को बनाया शिकार
इस स्पेशल लिस्ट में सबसे नया नाम पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह का है. मौजूदा आईपीएल सीजन में 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने यह कारनामा किया. उन्होंने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के ओवर में छह शानदार चौके लगाए. अपनी पावर हिटिंग के साथ-साथ प्रभसिमरन ने इस ओवर में क्लास भी दिखाई.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


