13.7 C
Munich

कपड़ों की मची लूट… पुराने बाजार, नया अंदाज! पाली में ‘घी का झंडा’ से ‘सूरज पोल’ बना फैशन का नया हब

Must read


Last Updated:

Best Shopping Market In Pali: पाली के पारंपरिक बाजार अब तेजी से मॉडर्न रूप ले रहे हैं. ‘घी का झंडा’ से लेकर ‘सूरज पोल’ तक के इलाके आज फैशन और ट्रेंडिंग शॉपिंग के बड़े केंद्र बन चुके हैं. यहां ग्राहकों को किफायती दामों में लेटेस्ट कपड़े, एक्सेसरीज और घरेलू सामान आसानी से मिल जाते हैं. स्थानीय दुकानदारों ने समय के साथ अपने व्यापार को अपडेट किया है, जिससे बाजारों की रौनक और भी बढ़ गई है. पाली के ये बाजार अब न केवल स्थानीय लोगों बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं.

पाली शहर में अगर आप राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक पहनावे के शौकीन हैं, तो ‘घी का झंडा’ क्षेत्र स्थित भूराराम हरीजी चौधरी की दुकान एक बेहतरीन है. सोमनाथ महादेव मंदिर के बिल्कुल पास स्थित इस प्रतिष्ठान पर मारवाड़ी अंदाज की तमाम ड्रेसेज़ उपलब्ध हैं. यहाँ राजस्थानी पोशाकों के साथ-साथ सलवार सूट और लहंगों की काफी वेरायटिया यहां आपको मिल जाएंगी.जो न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि अन्य शहरों से आने वाले ग्राहकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है.

पाली

‘घी का झंडा’ मार्केट का यह बदलाव अपने आप में एक अनोखी कहानी बयां करता है. कभी अपनी शुद्धता और घी के व्यापार के लिए मशहूर यह बाजार आज आधुनिक फैशन और स्टाइल का बड़ा हब बन चुका है. हालांकि नाम वही पुराना और ऐतिहासिक है, लेकिन समय की मांग के साथ यहां का काम पूरी तरह बदल गया है. यह मार्केट इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कैसे एक जगह अपनी पुरानी पहचान को नए रूप में ढाल सकती है. यहाँ की दुकानों में ट्रेडिशनल राजस्थानी परिधानों से लेकर लेटेस्ट वेस्टर्न स्टाइल की ड्रेसेज़ तक, हर बजट और पसंद का सामान उपलब्ध है.

पाली

इस दुकान की साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां केवल राजस्थानी ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार से आने वाले विदेशी पर्यटक भी खरीदारी करना पसंद करते हैं. यहां मिलने वाली वैरायटी और कपड़ों की गुणवत्ता मारवाड़ की लोक संस्कृति को जीवंत करती है. यदि आप भी पारंपरिक लुक और राजस्थानी नक्काशी वाले परिधानों की तलाश में हैं, तो सोमनाथ मंदिर के पास स्थित यह दुकान आपके लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाली

स्थानीय व्यापारी अनिल बताते हैं कि इस मार्केट की खासियत अब सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रह गई है. ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए यहाँ अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी, स्टाइलिश फुटवियर, ट्रेंडी बैग्स और घरेलू जरूरत की तमाम चीजें एक ही जगह मिलने लगी हैं. अनिल के अनुसार, “जो सामान लोग पहले दिल्ली या जयपुर जैसे बड़े शहरों के बाजारों में ढूंढने जाते थे, वह अब उन्हें पाली के इसी बाजार में आसानी से मिल जाता है.” रविवार के दिन तो यहां पैर रखने तक की जगह नहीं होती. दूर-दराज के इलाकों से लोग खरीदारी करने आते हैं, जिससे यह बाजार सुबह से रात तक गुलजार रहता है.

पाली

पाली का कपड़ा उद्योग तो पहले से ही दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुका है, लेकिन सूरज पोल मार्केट अब कपड़ों की नई डिजाइन और वैरायटी के लिए जाना जाता है. यह मार्केट महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए नई स्टाइल और लेटेस्ट ट्रेंड्स का प्रमुख केंद्र बन गया है. इस मार्केट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह पूरे परिवार की शॉपिंग के लिए एक ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ है. चाहे पार्टी वियर हो या डेली वियर, सूरज पोल मार्केट में मिलने वाली कपड़ों की विशाल रेंज हर किसी को यहाँ आने पर मजबूर कर देती है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article