13.1 C
Munich

कप्तान की रेस में ईशान-श्रेयस से आगे निकला ये खिलाड़ी…रवि शास्त्री ने बताया भविष्य का लीडर

Must read


होमखेलक्रिकेट

कप्तान की रेस में ईशान-श्रेयस से आगे निकला ये खिलाड़ी, शास्त्री ने बताया नाम

Last Updated:

ravi shastri on sanju samson: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि संजू सैमसन भविष्य में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. शास्त्री के अनुसार, ईशान किशन या श्रेयस अय्यर के बजाय सैमसन की परिपक्वता और हालिया ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ प्रदर्शन उन्हें सूर्यकुमार यादव का आदर्श उत्तराधिकारी बनाता है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में उनके अनुभव और टी20 विश्व कप में उनकी निरंतरता ने साबित कर दिया है कि वे 2028 विश्व कप तक टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए तैयार हैं.

Zoom

संजू सैमसन को टी20 में कप्तान बनते हुए देखना चाहते हैं रवि शास्त्री.

दुबई. रवि शास्त्री का कहना है कि टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन अगले दो-तीन साल में भारत की टी20 टीम के कप्तान बनने के लिए मजबूत दावेदार होंगे. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने दो महीने पहले टी20 विश्व कप जीता था और 31 साल के सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था. शास्त्री ने कहा कि 2028 में जब अगला टी20 विश्व कप होगा, तब तक भारत को शायद सूर्यकुमार की जगह किसी नए कप्तान की तलाश करनी पड़ेगी क्योंकि तब मौजूदा कप्तान 37 साल के हो जाएंगे.

‘द आईसीसी रिव्यू’ में रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ सालों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन कैसा रहता है. भारत के इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि संजू सैमसन ने खुद को कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है क्योंकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए भी कप्तानी की है. सैमसन ने आईपीएल में पांच साल तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है, जिसमें 2022 का सीजन भी शामिल है जब टीम उपविजेता रही थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सैमसन अपने करियर की सबसे अच्छी फॉर्म में हैं.

संजू सैमसन को टी20 में कप्तान बनते हुए देखना चाहते हैं रवि शास्त्री.

31 साल के इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे. शास्त्री ने कहा कि इस सीजन में सैमसन ने शानदार खेल दिखाया है, खासकर टी20 विश्व कप में उन्होंने अकेले दम पर भारत को कई बड़े मैच जिताए, जैसे क्वार्टर-फाइनल (वेस्टइंडीज, सुपर आठ), सेमीफाइनल और फाइनल. जिस तरह उन्होंने जिम्मेदारी निभाई और आईपीएल में परिपक्वता दिखाई है, उसे देखकर मुझे लगता है कि वह भविष्य में कप्तानी के लिए बहुत मजबूत और साफ दावेदार हैं.

शास्त्री ने यह भी कहा कि सैमसन की निरंतरता को लेकर उठने वाले सवाल अब बीते जमाने की बात हो गई है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है सैमसन ने उन सभी सवालों का जवाब दे दिया है. उसमें काबिलियत हमेशा थी, लेकिन लोग इसलिए निराश होते थे क्योंकि वह अपनी काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाता था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article