Last Updated:
इंग्लैंड क्रिकेट की टीम स्टार महिला क्रिकेटर डैनी वायट की लेस्बियन पार्टनर जॉजी हॉज ने बेटी को जन्म दिया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर इस जानकारी को शेयर किया. डैनी वायट ने पिछले साल दिसंबर में प्रेगनेंसी को अनाउंस किया था. डैनी ने अपनी बेटी का नाम डेडी जेम्स वायट हॉज रखा है.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनी वायट बनीं मां
नई दिल्ली: इंग्लैंड की महिला लेस्बियन क्रिकेटर डैनी वायट मां बन गई हैं. उनकी पार्टनर जॉर्जी हॉज ने बेटी को जन्म दिया है. डैनी और जॉर्जी ने पिछले साल दिसंबर में ऐलान किया था कि उनके घर किलकारी गूंजने वाली है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने डैनी के मां बनने की जानकारी शेयर की है. डैनी और जॉर्जी ने साल साल 2024 में महिला टी20 विश्व कप के बीच शादी रचाई थी. ऐसे में दो साल बाद अब उनके घर में पहला बच्चा आया है. डैनी की पार्टनर की बात करें तो वह पेशे से एक फुटबॉल एजेंट हैं. डैनी और जॉर्जी ने अपनी बेटी का नाम डेजी जेम्स वायट हॉज रखा है.
डैनी इंग्लैंड की बेहतरीन महिला ऑलराउंडर में से एक मानी जाती हैं. डैनी इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट, 120 वनडे और 178 टी20 मैचों में मैदान पर उतरी हैं. टेस्ट क्रिकेट में हालांकि, उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला, जिसके कारण इस फॉर्मेट में उनके नाम सिर्फ 188 रन दर्ज है, लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए कईं यादगार प्रदर्शन किया है.
View this post on Instagram


