Last Updated:
Yuvraj Singh: पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यूएई की रियल एस्टेट कंपनी बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स से ब्रांड पार्टनरशिप की, उनकी क्रिकेट यात्रा पर फिल्म अगेन्स्ट ऑल ऑड्स भी लॉन्च हुई
युवराज सिंह ने नई बिजनेस डील साइन की
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप जीत चुके पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यूएई की रियल एस्टेट कंपनी बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स के साथ ब्रांड पार्टनरशिप के लिए समझौता किया है. इसके लिए ‘अगेन्स्ट ऑल ऑड्स’ नाम की एक फिल्म बनाई गई है जो युवराज के क्रिकेट सफर से जुड़ी है. युवराज ने कहा कि यह पार्टनरशिप सफलता के लिए अपना रास्ता बनाने के उनके नजरिए को दिखाती है. युवराज ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘यह अपने दम पर जिम्मेदारी लेने और अपनी शर्तों पर जीतने के बारे में है. यह फिल्म उन लोगों के लिए है जिन्हें कम आंका गया और जिन्होंने लोगों को गलत साबित किया.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें


