27.6 C
Munich

कहां गायब हो गई जसप्रीत बुमराह की धार? MI के आखिरी मैच से पहले कोच ने खोला राज

Must read


होमखेलक्रिकेट

कहां गायब हो गई जसप्रीत बुमराह की धार? MI के आखिरी मैच से पहले कोच ने खोला राज

Last Updated:

Jasprit Bumrah IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. टीम की इस हालत की बड़ी वजह उनके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म रहा, जो 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ले सके. हेड कोच महेला जयवर्धने ने अब खुलासा किया कि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप की चोट के कारण पूरी तरह फिट नहीं थे. शुरुआती मैचों में उनकी रफ्तार कम थी और चोट मैनेजमेंट के कारण उनकी गेंदबाजी की सटीकता प्रभावित हुई. कोच को उम्मीद है कि बुमराह जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे.

Zoom

जसप्रीत बुमराह को लेकर बोले कोच महेला जयवर्धने.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ है. टीम इस सीजन में बुरी तरह फ्लॉप रही और प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई. मुंबई की इस दुर्दशा की एक बड़ी वजह उनके सबसे बड़े हथियार, जसप्रीत बुमराह की धार कुंद होना रही. हमेशा अपनी यॉर्कर से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ने वाले बुमराह आईपीएल 2026 में विकेटों के लिए तरसते नजर आए. उन्होंने इस सीजन के 13 मैचों में महज 4 विकेट चटकाए, जो उनके कद को देखते हुए बेहद चौंकाने वाले आंकड़े हैं. हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर ‘जस्सी’ के जादुई स्पेल को किसकी नजर लग गई? अब मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने खुद इस राज से पर्दा उठाया है.

टी20 वर्ल्ड कप की चोट बनी विलेन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच महेला जयवर्धने ने बुमराह के इस खराब फॉर्म की पूरी इनसाइड स्टोरी शेयर की. जयवर्धने ने खुलासा किया कि बुमराह पूरी तरह फिट होकर आईपीएल में नहीं उतरे थे. उन्होंने कहा, ‘बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक हल्की चोट (निगल) से जूझ रहे थे. उन्होंने उसी दर्द के साथ पूरा वर्ल्ड कप खेला था. जब वह वहां से लौटे, तो हमने उन्हें पूरी तरह रिकवर होने के लिए पर्याप्त आराम दिया. आईपीएल के शुरुआती 4-5 मैचों में हम उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते थे, इसलिए उनकी धीरे-धीरे वापसी कराई गई. चोट के मैनेजमेंट की वजह से शुरुआत में उनकी गेंदबाजी की रफ्तार भी थोड़ी कम थी.’

जयवर्धने ने आगे बताया कि जब कोई गेंदबाज चोट से उबर रहा होता है, तो उसका पूरा ध्यान अपनी बॉडी को संभालने पर होता है. कोच के मुताबिक, ‘पिछले 4-5 मैचों से बुमराह ने अपनी पूरी रफ्तार हासिल कर ली है और वह शारीरिक रूप से 100% फिट हैं. लेकिन जब आप किसी चोट से वापसी करते हैं और साथ में किसी चीज को मैनेज कर रहे होते हैं, तो आपकी गेंदबाजी की जो सबसे खास चीज है- यानी सटीक एग्जीक्यूशन, उसकी धार थोड़ी कम हो जाती है. बुमराह के साथ भी इस सीजन में यही हुआ.’

विकेट नहीं मिले, लेकिन किफायती रहे
भले ही बुमराह टूर्नामेंट में ज्यादा विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे, लेकिन इस सीजन वह मुंबई के सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उनका इकॉनमी रेट 8.36 का रहा. जयवर्धने ने इस पर भी अपनी राय रखी. कोच ने कहा, ‘विपक्षी टीमों ने इस सीजन में बुमराह के खिलाफ एक खास रणनीति अपनाई. उन्होंने बुमराह पर कोई रिस्क ही नहीं लिया, बल्कि उन्हें सम्मान देकर उनके ओवर शांति से निकाल दिए. ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि दूसरे छोर से हमारे बाकी गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर वो दबाव नहीं बना सके जो जरूरी था. जब दूसरे छोर से रन लीक हो रहे हों, तो बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ खुलकर खेलने का जोखिम क्यों उठाएगा?’

मुंबई इंडियंस 13 मैचों में से सिर्फ 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन कोच को अपने इस स्टार गेंदबाज पर पूरा भरोसा है. जयवर्धने ने फैंस को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ‘बूम-बूम’ बुमराह मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और वह जल्द ही अपने पुराने और खतरनाक अंदाज में मैदान पर वापसी करेंगे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article