16 C
Munich

कांस्टेबल की नौकरी से इनकार, दो साल का झेला बैन, आईपीएल में धमाल मचा रहे 24 साल के प्रिंस की कहानी

Must read


होमखेलक्रिकेट

कांस्टेबल की नौकरी से इनकार, दो साल झेला बैन, अब IPL में धमाल मचा रहा ये स्टार

Last Updated:

prince yadav ipl 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. उनके यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं रहा. पिता नहीं चाहते थे कि प्रिंस क्रिकेटर बनें. उनका मन था कि प्रिंस पुलिस की नौकरी करें. हालांकि, प्रिंस क्रिकेट को लेकर जुनूनी थे और यही लगन उन्हें आज आईपीएल जैसे बड़े मंच तक खींच लाई. आइए उनके यहां तक के सफर के बारे में जानते हैं.

Zoom

प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में एक 24 साल का गेंदबाज अपनी रफ्तार के दम पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ा रहा है. रफ्तार के साथ-साथ इस गेंदबाज की बेहतरीन लाइन और लेंथ बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर रही है. यह गेंदबाज हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे प्रिंस यादव. प्रिंस के पिता उन्हें पुलिसवाला बनाना चाहते थे, लेकिन प्रिंस के सिर पर क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाने का जुनून सवार था. प्रिंस यादव को बचपन से ही क्रिकेट से खास लगाव था. हालांकि, वह लंबे समय तक टेनिस बॉल से खेलते रहे.

18 साल की उम्र में प्रिंस ने पहली बार लेदर की बॉल से गेंदबाजी करना शुरू किया. प्रिंस हमेशा ही टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलते रहते थे और इसी कारण उनके पिता को प्रिंस के करियर की बहुत चिंता थी. हालांकि, प्रिंस ने अपने पिता से साफ शब्दों में कह दिया था कि वह अपने दम पर जिंदगी में कुछ ना कुछ जरूर कर लेंगे और वह उनकी चिंता ना करें. प्रिंस ने यह बात सिर्फ कही ही नहीं, बल्कि साबित भी करके दिखाई.

प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं.

पिता चाहते थे पुलिस की नौकरी करें प्रिंस
प्रिंस के पिता राम निवास यादव नजफगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल में एएसआई (सहायक सब इंस्पेक्टर) थे. वह चाहते थे कि प्रिंस भी पुलिस की नौकरी जॉइन करें. प्रिंस को उनके पिता ने कांस्टेबल पद के लिए हुई शारीरिक टेस्ट में भी शामिल होने के लिए मजबूर किया. हालांकि, प्रिंस इसके बाद लिखित परीक्षा देने नहीं गए. दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 22 गज की पिच पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहता था.

आगे बढ़ते चले गए और फिर लग गया बैन
प्रिंस दिन ब दिन निखरते चलते गए और अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने लगे. भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर प्रदीप सांगवान और अमित वशिष्ठ ने मिलकर प्रिंस की गेंदबाजी को निखारने का काम किया. प्रिंस भीषण गर्मी में भी लगातार दो घंटे तक प्रैक्टिस करते थे. हालांकि, प्रिंस के करियर में बेहद मुश्किल दौर आया. प्रिंस समेत दिल्ली के कई क्रिकेटर्स पर उम्र में हेराफेरी करने की वजह से 2 साल का बैन लगा दिया गया. सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे प्रिंस के करियर में अचानक से एकदम ठहराव आ गया और पिता से लेकर पूरा परिवार चिंतित हो गया.

लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव.

दिल्ली प्रीमियर लीग से चमकी किस्मत
हालांकि, प्रिंस ने अपनी मेहनत जारी रखी और जोरदार वापसी की. दिल्ली प्रीमियर लीग के रूप में प्रिंस को वो मंच मिला, जहां उन्होंने अपनी रफ्तार से हर किसी को खासा प्रभावित किया. उन्होंने 10 मुकाबलों में कुल 13 विकेट निकाले. 2024 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से अपना डेब्यू किया. सैयद मुश्ताक अली 2024-25 में भी प्रिंस ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा. 8 मुकाबलों में उन्होंने 11 विकेट निकाले और उनका इकोनॉमी भी 7.54 रहा.

लखनऊ ने प्रिंस के टैलेंट को पहचाना
प्रिंस की गेंदबाजी से प्रभावित होकर आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा. आईपीएल 2025 में भले ही प्रिंस कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. हालांकि, आईपीएल 2026 में वह अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं. इस सीजन प्रिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया. प्रिंस की इस गेंद की हर तरफ जमकर तारीफ हुई. आईपीएल 2026 में प्रिंस 3 मुकाबलों में 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रिंस अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखा पाते हैं या नहीं और खुद को इंजरी से दूर रखना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article