8.9 C
Munich

‘कालीघाट की जनता ने TMC को दिया करारा जवाब, गुंडों की आरती उतारती है ममता बनर्जी की पार्टी’

Must read


Last Updated:

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘टीएमसी जिस भाषा को समझती है जनता ने वही जवाब दिया’. कालीघाट की पब्लिक ने आज सरेआम उसी भाषा में टीएमसी को करारा जवाब दिया है. टीएमसी इस चुनाव में जो भी करेगी वह एकदम उल्टा ही पड़ेगा. बंगाल में इस बार कोई भी चुनाव एकदम एकतरफा नहीं होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर हमला बोला.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं. इस बीच भाजपा नेता और भवानीपुर से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को टीएमसी पर निशाना साधा. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी जिस तरह की भाषा को समझती है, आज उस भाषा में कालीघाट की जनता ने जवाब दे दिया. उन्होंने कहा कि टीएमसी जो करेगी, उसको उल्टा पड़ जाएगा. इस बार एकतरफा नहीं होगा. गुंडा भगाओ, बंगाल बचाओ.

वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी पिछली बार भी चुनाव हार गई थीं. पश्चिम बंगाल में वोटर ममता बनर्जी के खिलाफ हैं, और हर कोई उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें 200 से ज्यादा हो जाएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार 29 अप्रैल को मतदान के दूसरे चरण में 92 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा, “कोई भी मतदाताओं को डरा-धमका नहीं सकता. अगर किसी ने कोशिश की तो उसके साथ वो काम होगा कि कभी भूल नहीं पाएगा.”

मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बदमाशों को उल्टा लटकाने की बात कर रहे हैं. अगर गुंडे, बदमाश और माफिया को उल्टा नहीं लटकाया जाएगा तो क्या आरती उतारेंगे? उनकी आरती उतारने का काम टीएमसी कर सकती है. जो गलत काम कर रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत के साथ जो खिलवाड़ कर रहा है, उसको उल्टा लटकाने की बात अमित शाह कर रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए अमित शाह का बयान बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा कि अमित शाह बंगाल को सजाने के लिए खड़े हुए हैं.

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि अब दीदी के आराम करने का समय आ गया है. अब बंगाली जाग चुके हैं, आप क्या करेंगे? बंगाली अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए वोट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4 मई को राम राज आएगा. पीएम मोदी और भाजपा की सरकार आ रही है, और इसे कोई नहीं रोक सकता. क्रूरता, भ्रष्टाचार और पाप का अंत होगा. रामराज्य का सूरज उगेगा. बंगाल का कल्याण होगा. बंगालियों और बंगाल के खिलाफ जो अत्याचार किए गए हैं, उनके अंत का दिन 4 मई है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article