4 C
Munich

काले बादलों के बीच से उतरी 'तबाही' की परछाई! अखनूर के आसमान में दिखा डरावने वाला बवंडर, दहला इलाका

Must read



whirlwind Video: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब आसमान से अचानक एक खौफनाक ‘बवंडर’ (टॉरनेडो) जैसा कुछ धरती की तरफ उतरती हुई दिखाई दे रही थी. काले घने बादलों के बीच से निकलती यह तेज हवाओं की चक्राकार आकृति हॉलीवुड के द एवेंजर्स फिल्म की तरह दिख रही थी. इसे देखकर स्थानीय लोगों की सांसें कुछ पल के लिए अटक गईं. करीब 10 मिनट तक आसमान में मंडराते इस बवंडर ने पूरे इलाके में कौतूहल और खौफ का मिला-जुला माहौल पैदा कर दिया. गनीमत यह रही कि इस दुर्लभ और डरावनी मौसमी घटना से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन इसकी भयावहता कैमरे में कैद हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article