28 C
Munich

केन विलियमसन और टॉम लैथम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने जो…

Must read


होमखेलक्रिकेट

विलियमसन और लैथम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने जो..

Last Updated:

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में खेलने उतरे तो उनके नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. टॉम लैथम के साथ उन्होंने 12 अलग अलग देश में टेस्ट मैच खेलने का नया कारनामा अंजाम दे दिया. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया था

Zoom

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड की टीम एक मात्र टेस्ट मैच के लिए आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी. यह मुकाबला पूर्व कीवी कप्तान केन विलियमसन और टॉम लैथम के लिए यादगार बन गया. दोनों ने बुधवार (27 मई) को इतिहास रच दिया. ये दोनों खिलाड़ी 12 अलग-अलग देशों में टेस्ट मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में यह मुकाबला खेला जा रहा है. विलियमसन और लैथम दोनों के लिए आयरलैंड में पहला टेस्ट मैच है.

आयरलैंड की टीम पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टेस्ट मैच में खेलने उतरी है. टीम की कप्तानी एंड्रयू बालबर्नी के हाथों में दी गई है. इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मुकाबले में उतरने के साथ ही केन विलियमसन और टॉम लैथम ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. आयरलैंड 12वां देश है जिसके खिलाफ दोनों टेस्ट में खेलने उतरे. इससे पहले विलियमसन और तैथम ने न्यूजीलैंड के लिए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, यूएई और जिम्बाब्वे में कम से कम एक टेस्ट मैच खेला है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article