Last Updated:
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथग्रहण समारोह में एक पुलिसकर्मी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की ये तस्वीर चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज से मिलती है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन नेए उन्हें लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिससे फैंस हैरान रह गए.
मैच से पहले ड्यूटी पर थे कंबोज
नई दिल्ली: एक्टर से राजनेता बने जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया. विजय के शपथ समारोह के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अचानक से चर्चा में आ गए. दरअसल चेपॉक में सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच से कुछ घंटे पहले विजय के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
बता दें कि शपथ समारोह के दौरान मंच पर खड़ा एक सुरक्षा अधिकारी था, जिसकी शक्ल हूबहू सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज से मिल रही थी. मंच पर खड़े ‘पुलिसकर्मी कंबोज’ की यह तस्वीर ट्रेंड होने लगी पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने मजाकिया अंदाज में टीम के साथी की टांग खिंचाई की.
अश्विन ने लिए अंशुल कंबोज के मजे
अंशुल कंबोज को लेकर अश्विन ने एक्स पर लिखा, “ड्यूटी हमेशा पहले आती है, लेकिन मैच के दिन यह कुछ ज्यादा ही हो गया. दिन का मैच है जल्दी से कैब पकड़कर चेपॉक पहुंचो.” चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस मजाक में शामिल होते हुए अंशुल का गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया और साफ किया कि वह टीम के साथ ही हैं.
Duty always comes first, but on a must win match day #CSKVLSG, it’s a bit too much.It’s a day game, get a cab & get to Chepauk ASAP Anshul Kamboj.


