8.3 C
Munich

कोहली का एक और ‘विराट’ कीर्तिमान, देश में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Must read


होमखेलक्रिकेट

कोहली का एक और कीर्तिमान, देश में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बैटर

Last Updated:

Virat Kohli 8000 IPL Runs in India: गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 रन की पारी के दौरान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. उन्होंने भारत में खेलते हुए आईपीएल में अपने 8000 रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें 12 रन रन की दरकार थी.

Zoom

विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए पूरे किए 8000 आईपीएल रन.

नई दिल्ली. आईपीएल के हर मुकाबले में विराट कोहली कोई न कोई रिकॉर्ड बना रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रहा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोहली ने 12वां रन बनाते ही एक और कीर्तिमान नाम कर लिया. यह उनका भारत में खेलते हुए 8000वां आईपीएल रन रहा. इसी के साथ वह भारत में 8000 आईपीएल रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. कोहली इस मुकाबले में 28 रन बनाकर आउट हुए.

रबाडा के ओवर में जड़े 5 चौके
विराट कोहली ने मुकाबले के दूसरे ओवर में पांच चौके लगाए. उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर ऐसा किया, जिसके साथ कोहली ने क्रिस गेल और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली. कोहली आरसीबी की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं. क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ईश्वर पांडे के एक ही ओवर में 5 चौके लगाए थे, जबकि शेन वॉटसन ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ थिसारा परेरा के खिलाफ ऐसा किया था. इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे कोहली ने जीटी के खिलाफ 13 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए. इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article