4.7 C
Munich

कोहली का खाता तक नहीं खुला था… आरसीबी-जीटी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, सुंदर बने हार के गुनहगार

Must read


होमखेलक्रिकेट

कोहली का खाता तक नहीं खुला था… आरसीबी-जीटी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

Last Updated:

RCB vs GT Turning Point virat kohli dropped by washington sundar: विराट कोहली का कैच छोड़ना गुजरात टाइटंस को भारी पड़ा. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से धूल चटा दी. कोहली अपनी पारी की पहली ही गेंद हवा में खेल बैठे. गेंद सीधा वॉशिंगटन सुंदर के हाथों में गई, लेकिन वह उसे लपक नहीं सके. कोहली ने मुकाबले में 81 रन की पारी खेली, जो आरसीबी की जीत के लिए निर्णायक साबित हुई. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

Zoom

वॉशिंगटन सुंदर ने छोड़ा विराट कोहली का कैच.

नई दिल्ली. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. अपने होम ग्राउंड पर इस मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से जीत लिया और 10 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. गुजरात टाइटंस को यह हार किसी कांटे की तरह चुभ रही होगी, क्योंकि 206 रन का लक्ष्य देने के बाद वॉशिंगटन सुंदर से एक आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान पहले ही ओवर में बड़ी गलती हो गई, जिसका खामियाजा पूरी टीम को उठाना पड़ा. दरअसल, सुंदर ने विराट कोहली की पारी की पहली ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया, जिसके बाद आरसीबी के ओपनर ने मैच का रुख ही पलट दिया.

आरसीबी को बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बेहतरीन शुरुआत की दरकार थी, जबकि गुजरात को विकेट की. शुभमन गिल ने पहले ओवर की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज को सौंपी. सिराज की दूसरी गेंद पर जेकब बेथल ने सिंह लेकर स्ट्राइक विराट कोहली की दे दी. कोहली को पहली ही गेंद पर सिराज ने अपने जाल में फंसा लिया था. सिराज ने कोहली के पैड की ओर एक अंदर आती हुई गुड लेंथ गेंद फेंकी, जिसे विराट चाहकर भी छोड़ नहीं सकते थे. कोहली ने इसे फ्लिक किया और गेंद सीधा शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े सुंदर के पास गई, लेकिन उनसे यह आसान कैच ड्रॉप हो गया और विराट को जीवनदान मिल गया. अगर सुंदर यह कैच लपक लेते तो विराट गोल्डन डक पर आउट होते.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article