11.3 C
Munich

कौन हैं निखिल चौधरी? साल 2008 के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने वाले बन सकते पहले भारतीय!

Must read


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं निखिल? 2008 के बाद पाकिस्तान में खेलने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय!

Last Updated:

Who is Nikhil Chaudhary: पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया जल्द ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान में वनडे सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया ने अपने टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को चुन सकता है जो भारतीय मूल का है. इस खिलाड़ी का नाम निखिल चौधरी है. निखिल चौधरी 2008 के बाद पाकिस्तान में खेलने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं

Zoom

ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम में चुने गए निखिल चौधरी

नई दिल्ली: मई के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे का ऐलान हो चुका है. पाकिस्तान दौरे की शुरुआत 30 मई से होगी. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलिया अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर सकता है. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े प्लेयर आईपीएल के कारण नदारद रहेंगे. ऐसे में उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कुछ नए चेहरे को शामिल किया जाएगा. उन्हीं में से एक नाम निखिल चौधरी का है, जिसे लेकर चर्चा है कि उन्हें पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना जा सकता है.

कौन हैं निखिल चौधरी?

निखिल चौधरी भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. निखिल भारत में पंजाब की तरफ से अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-22 क्रिकेट खेल चुके हैं. भारत में बेहतर मौका नहीं मिलने के कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का रुख किया और अब वह यहां तस्मानिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने पिछले साल ही तस्मानिया के अपना डेब्यू किया था. घरेलू स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण माना जा रहा है कि निखिल को ऑस्ट्रेलिया को सीनियर टीम में चुना जा सकता है.

निखिल के करियर की बात करें तो वह अब तक कुल 7 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए और 48 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. बल्लेबाजी के साथ लेग स्पिन करने वाले निखिल ने फर्स्ट क्लास में 392 बनाने के साथ गेंदबाजी में 5 विकेट लिए हैं, जबकि लिस्ट ए में उनके नाम 167 रन दर्ज है और इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 9 विकेट भी लिए हैं, जबकि टी20 की बात करें तो 845 रन बनाने के साथ निखिल ने 16 विकेट लिए हैं.

2008 के पाकिस्तान में खेलने वाले बनेंगे पहले भारतीय

बता दें कि निखिल चौधरी को अगर वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना जाता है तो वह साल 2008 के पाकिस्तान में खेलने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे. पिछले 18 साल से कोई भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तान में नहीं खेला है. राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बायरलेटरल सीरीज बंद है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article