13.4 C
Munich

कौन हैं 6 फीट 5 इंच के सौरभ दुबे… जिन्हें केकेआर ने ‘मस्ट-विन’ मैच में वरुण चक्रवर्ती की जगह दिया डेब्यू का मौका

Must read


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं 6 फीट 5 इंच के सौरभ दुबे… जिन्हें केकेआर ने दिया डेब्यू का मौका

Last Updated:

Who is Saurabh dubey: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मुकाबले में विदर्भ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया. चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल हुए 6 फीट 5 इंच लंबे सौरभ अपनी घातक स्विंग और अतिरिक्त उछाल के लिए जाने जाते हैं. 2022 में चोट के कारण आईपीएल से बाहर होने और बतौर नेट बॉलर संघर्ष करने के बाद सौरभ का यह डेब्यू उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है.

Zoom

सौरभ दुबे को आरसीबी के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल मैच में एक बड़ा दांव खेला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ‘मस्ट-विन’ मैच में केकेआर ने विदर्भ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को डेब्यू का मौका दिया. रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए सौरभ दुबे न केवल अपनी लंबाई, बल्कि अपनी रफ्तार और स्विंग से भी चर्चा बटोर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सौरभ दुबे और क्यों केकेआर ने इस निर्णायक मोड़ पर उन पर भरोसा जताया.

महाराष्ट्र के वर्धा से ताल्लुक रखने वाले सौरभ दुबे (Saurabh Dubey) की सबसे बड़ी खूबी उनका 6 फीट 5 इंच का कद है. इस शारीरिक बनावट की वजह से वह पिच से अतिरिक्त उछाल (steep bounce) प्राप्त करने में सक्षम हैं. एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होना उनके पक्ष में जाता है, क्योंकि वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल कोण (angle) बनाते हैं, खासकर नई गेंद के साथ उनकी स्विंग किसी भी टॉप ऑर्डर को परेशान कर सकती है. सौरभ दुबे पहली बार सुर्खियों में साल 2019 में आए थे. ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. तब से ही उन्हें घरेलू क्रिकेट में एक उभरते हुए सितारे के रूप में देखा जा रहा था.

सौरभ दुबे को आरसीबी के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका.

आईपीएल का लंबा इंतजार
सौरभ दुबे का आईपीएल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है. यह उनकी प्रतिभा ही थी कि साल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, किस्मत ने साथ नहीं दिया और सीजन शुरू होने से पहले ही वह चोटिल होकर बाहर हो गए. इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और मुंबई इंडियंस के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़कर अपनी बारी का इंतजार किया. काफी समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद, पिछले साल विदर्भ प्रो टी20 लीग में ‘ऑरेंज टाइगर्स’ के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. इसी प्रदर्शन ने उन्हें एक बार फिर आईपीएल स्काउट्स की नजरों में ला खड़ा किया.

कैसे मिला KKR का टिकट?
केकेआर की टीम इस सीजन में अपने तेज गेंदबाजों की फिटनेस की समस्या से जूझ रही है. मुख्य गेंदबाज आकाश दीप पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए, वहीं हर्षित राणा भी घुटने की समस्या से परेशान रहे. ऐसी स्थिति में केकेआर ने कोलकाता में एक लंबा ट्रेनिंग कैंप और ट्रायल आयोजित किया. इस ट्रायल में नवदीप सैनी, संदीप वारियर, केएम आसिफ और आकाश मधवाल जैसे अनुभवी घरेलू गेंदबाज शामिल थे. लेकिन, गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने सौरभ दुबे की धार और उछाल को देखते हुए उन्हें आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन करने का फैसला किया. बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज सौरभ लिस्ट-ए के 8 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article