Last Updated:
Avimukteshwarananda News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ऐलान किया है कि 3 मई से गोरखपुर की धरती से गौरक्षा यात्रा निकाली जाएगी. ये यात्रा 14 जुलाई को लखनऊ में खत्म होगी. गौरक्षा यात्रा सभी 403 विधानसभा सीटों में जाएगी और मतदाताओं को गौरक्षा के लिए जागरुक करेगी. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वो (योगी आदित्यनाथ) पश्चिम बंगाल में कहते हैं कि गौमाता कटने नहीं देंगे, हिंदू बटने नहीं देंगे लेकिन पश्चिम बंगाल में गाय 15 प्रतिशत बढ़ी है, यूपी में पांच प्रतिशत घटी है. हम हिंदू अपना वोट जिसको देते हैं वो सत्ता में आने के बाद हम पर ही सारी ताकत दिखाता है.
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ऐलान किया है कि 3 मई से गोरखपुर की धरती से गौरक्षा यात्रा निकाली जाएगी. (फाइल फोटो)
मेरठ. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है, संत भी अपने तरीके से मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने जा रहे हैं. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ऐलान किया है कि तीन मई से गोरखपुर की धरती से गौरक्षा यात्रा निकाली जाएगी जो 14 जुलाई को लखनऊ में समाप्त होगी. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि गौमाता की रक्षा के लिए ये महाभियान होगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई राजनीतिक दल उनके पास गौरक्षा का संकल्प लेकर आता है तो वो उसका सपोर्ट करेंगे. नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में गौरक्षक निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे.
ऐसी पार्टियों का करेंगे सपोर्ट
ये पूछे जाने पर कि क्या कोई राजनीतिक पार्टी भी बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं, लेकिन गौरक्षक चुनाव जरूर लड़ेंगे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यूपी की सभी विधानसभा सीटों में ये यात्रा जाएगी. गौरक्षा यात्रा सभी 403 विधानसभा सीटों में जाएगी और मतदाताओं को गौरक्षा के लिए जागरुक करेगी. गौमाता की रक्षा के लिए वोट करो ये मतदाता को बताया जाएगा. चुनाव में यूपी विधानसभा की सभी सीटों पर गौरक्षक चुनाव लड़ेंगे. जो राजनीतिक दल उनके पास गौरक्षा का संकल्प लेकर आएंगे उनका सपोर्ट करेंगे.
‘शर्म आनी चाहिए’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वो पश्चिम बंगाल में कहते हैं कि गौमाता कटने नहीं देंगे, हिंदू बटने नहीं देंगे लेकिन पश्चिम बंगाल में गाय 15 प्रतिशत बढ़ी है, यूपी में पांच प्रतिशत घटी है. मुख्यमंत्री को ये बताना चाहिए कि यूपी में गाय की संख्या घट क्यों रही है. देश की पशु गणना का आंकड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल वाले बदनाम हैं जबकि गाय 15 प्रतिशत बढ़ी है. यूपी में गाय की संख्या पांच प्रतिशत घटी है, शर्म आनी चाहिए.
स्वामी ने कहा कि कुछ भी बोल दीजिए, बोलने में क्या जाता है. गोरखपुर में दिए गए सीएम के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सुअर का गाय से क्या लेना देना. हम हिंदुओं की यही विडंबना है कि हम अपना वोट जिसको देते हैं वो सत्ता में आने के बाद हम पर ही सारी ताकत दिखाता है.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


