Last Updated:
रविवार को ईडन गार्डन्स पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की 40 रनों की हार के साथ आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो गया. इस हार के बावजूद अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के जुझारू जज्बे पर गर्व जताया. रहाणे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली और बाद में स्वीकार किया कि शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था.
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे
नई दिल्ली: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का आईपीएल 2026 में हार के साथ सफर खत्म हुआ. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम लीग स्टेज के 14 मैचों में 6 जीत के साथ 7वें स्थान पर रही. इस सीजन में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. हालांकि, मिड सीजन में केकेआर ने वापसी तो जरूर की, लेकिन शुरू के मैचों में मिली हार के कारण उसके लिए प्लेऑफ गेम खराब कर दिया. दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के बाद केकेआर के कैप्टन अजिंक्य रहाणे अपना फ्यूचर प्लान भी बताया. रहाणे ने बताया कि आईपीएल के बाद वह अब क्या करेंगे.
मुकाबले के बाद रहाणे से जब आगे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरे लिए बस कुछ दिनों का ब्रेक है. मैं मुंबई में अपनी लोकल लीग खेलने जा रहा हूं जिसके लिए मैं उत्सुक हूं. मैं तब तक खुश हूं जब तक मैं क्रिकेट खेल रहा हूं. तो हां, कुछ दिनों की छुट्टी और फिर क्रिकेट में वापसी.” इसका मतलब साफ है कि अजिंक्य रहाणे फिलहाल क्रिकेट से दूर नहीं हो रहे हैं.
सीजन खत्म होने के बाद होगी टीम की मीटिंग
अजिंक्य रहाणे ने बताया कि सीजन के खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों के साथ एक मीटिंग होगी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि फिलहाल खिलाड़ियों की अपनी कमिटमेंट्स हैं. हम बस अपने-अपने घर जाएंगे, शायद कुछ समय का ब्रेक लेंगे और फिर निश्चित रूप से हम कॉल्स या जूम के जरिए जुड़ेंगे और आगे की चर्चा करेंगे.”
आखिरी लीग मैच में रहाणे ने की दमदार बल्लेबाजी
बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने केकेआर के लिए आखिरी लीग मैच में दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिल पाई. रहाणे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी बल्लेबाजी को लेकर रहाणे ने कहा, “शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था. मैं बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और जानता था कि एक बल्लेबाज को अंत तक टिकना होगा, इसलिए मैंने अपने मौके लेने की कोशिश की. वास्तव में मेरा ध्यान स्ट्राइक रोटेट करने पर भी था.”
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


