Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहद निराशाजनक शुरुआत करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जबरदस्त वापसी की है. पिछले 7 मैच खेलने के बाद टीम ने 6 में जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. हालांकि उसकी अगले राउंड में पहुंचना दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर करेगा.
क्या 7 मैच में 6 जीत के बाद KKR का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ पक्का? समझें समीकरण
नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार (20 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनकी टीम ने मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में सिर्फ 147/7 रन पर रोक दिया. 148 रन का लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था और केकेआर ने 18.5 ओवर में छह विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया.
अब तक कोलकाता की टीम ने 13 मैचों में 13 अंक हासिल किए हैं और वह आईपीएल 2026 की अंक तालिका में छठे स्थान पर है. अगर केकेआर रविवार (24 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देता है, तो वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहेगा और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. हालांकि ये इतना आसान नहीं है क्योंकि केकेआर को यह भी उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 और 24 मई को हार जाएं. अगर ऐसा होता है, तो केकेआर 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहेगा. राजस्थान रॉयल्स के 14 अंकों से एक अंक ज्यादा होगा.
राजस्थान के मैच पर सबकी नजर
अगर राजस्थान रॉयल्स रविवार दोपहर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हरा देते हैं, तो मामला यही पर खत्म हो जाएगा. प्लेऑफ की रेस खत्म होगी और राजस्थान की टीम 16 अंंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी. नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें बाहर हो जाएंगे.
KKR और PBKS के 15-15 अंक हुए तो क्या होगा?
अगर पंजाब किंग्स शनिवार (23 मई) को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देते हैं. राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस से हार जाते हैं और फिर केकेआर भी दिल्ली कैपिटल्स को हरा देता है, तो पंजाब किंग्स और केकेआर दोनों लीग स्टेज में 15-15 अंक के साथ खत्म करेंगे. ऐसे में पंजाब किंग्स और केकेआर में से जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा, वह टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहेगी और आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में जगह बनाएगी.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


