7.1 C
Munich

क्लार्क-क्लीवर की फिफ्टी पर भारी तौहीद-शमीम की पारी, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड से जीता पहला टी20

Must read


होमखेलक्रिकेट

तौहीद-शमीम की पारी से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में हराया

Last Updated:

Bangladesh vs new Zealand 1st t20i highlights: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. चट्टोग्राम में खेले गए इस मुकाबले में तौहीद हृदोय की नाबाद अर्धशतकीय पारी कैटेन क्लार्क और डेन क्लीवर की फिफ्टी पर भारी पड़ती नजर आई. बांग्लादेश ने यह मुकाबला दो ओवर रहते अपने नाम कर लिया. शमीम होसैन ने 13 गेंदों में 31 रन की तूफानी नॉटआउट पारी से मैच जल्दी खत्म कर दिया.

Zoom

बांग्लादेश ने जीता पहला टी20.

नई दिल्ली. वनडे सीरीज में जीत के बाद बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का भी विजयी आगाज किया है. चट्टोग्राम में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कटेन क्लार्क और डेन क्लीवर के अर्धशतकों से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने दो ओवर पहले ही मैच खत्म कर दिया. तौहीद हृदोय के नाबाद अर्धशतक और शमीम होसैन की तेज तर्रार बैटिंग से बांग्लादेश ने 18 ओवर में 183 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली.

प्लेयर ऑफ द मैच बने तौहीद
तौहीद हृदोय को 51 रन की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 27 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों के साथ यह रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत ठीक-ठाक रही. पहले विकेट के लिए सैफ हसन और तंजीद हसन के बीच 41 रन की साझेदारी हुई. सैफ 17 रन बनाकर आउट हो गए. दो ओवर बाद लिटन दास के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा, जो 21 रन ही बना सके. 77 रन के टीम स्कोर पर बांग्लादेश ने तीसरा विकेट गंवाया, जब तंजीद (20) भी चलते बने. हालांकि, इसके बाद तौहीद ने एक छोर संभाला और पहले परवेज होसैन के साथ 57 रन और फिर शमीम के साथ 49 रन की तेज साझेदारियां करके टीम को जीत दिला दी. शमीम ने 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों के साथ नाबाद 31 रन बनाए. परवेज ने 14 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया. उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए.

क्लार्क-क्लीवर की पारियां गईं बेकार
न्यूजीलैंड के लिए कटेने क्लार्क और डेन क्लीवर ने शानदार अर्धशतक जमाए, लेकिन उनकी यह मेहनत बेकार गई. 11 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका टिम रॉबिन्सन के रूप में लगा था, जिसके बाद क्लार्क और क्लीवर ने दूसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी करते हुए 9.4 ओवर में ही 99 रन पर पहुंचा दिया. क्लीवर 51 रन (28 गेंदों मै 7 चौके और एक छक्के के साथ) बनाकर आउट हो गए. टीम के खाते में 11 रन ही और जुड़े थे कि क्लार्क भी चलते बने. उन्होंने भी 51 रन की अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया. दमदार शुरुआत को कीवी टीम के बाकी बल्लेबाज बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके. कप्तान निक केली ने 39 रन बनाए, जबकि जोश क्लार्कसन ने 27 रन बनाकर नाबाद रहे.

बांग्लादेश की सधी हुई गेंदबाजी
बांग्लादेश के गेंदबाजों से सधी हुई बॉलिंग देखने को मिली, खासकर पारी के अंतिम ओवरों में. महेदी हसन सबसे किफायती रहे, जिन्होंने चार ओवर में एक विकेट लेते हुए सिर्फ 31 रन ही खर्चे. रिशद होसैन दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने. शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन को भी एक-एक विकेट मिला. बात करें कीवी गेंदबाजी की तो मैथ्यू फिशर काफी महंगे सभी हुए. उन्होंने चार ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 53 रन लुटाए. नाथन स्मिथ ने भी अपने तीन ओवर में 11 की इकॉनमी से रन दिए. ईश सोढ़ी ने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन उनका इकॉनमी भी 10 का रहा. बेन लिस्टर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में सिर्फ 23 रन ही खर्चे. क्लार्कसन को एक विकेट मिला. हालांकि, उनका यह प्रदर्शन बांग्लादेश को जीत तक पहुंचने से रोकने के लिए काफी नहीं था. दोनों टीमों दूसरे मुकाबले में चट्टोग्राम में भी आमने-सामने होंगी. बांग्लादेश की नजरें सीरीज पर कब्जा करने की होंगी, जबकि कीवी टीम वापसी करने की उम्मीद से खेलने उतरेगा.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article