8.3 C
Munich

खुशखबरी! लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा पूरा, LDA बनाएगा सीतापुर रोड पर 900 सस्ते फ्लैट्स, जानें कितनी होगी कीमत

Must read


Last Updated:

Lucknow Housing Projects: राजधानी लखनऊ में LDA नई हाउसिंग प्रोजेक्ट ला रहा है. इसके तहत सीतापुर रोड पर 900 फ्लैट्स का निर्माण होगा. EWS और LIG श्रेणी के इन फ्लैट्स की कीमत 15 लाख से 35 लाख होगी. जल्द ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सीतापुर रोड पर LDA बनाएगा 900 फ्लैट्स

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में खुद के आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सस्ते फ्लैट्स बनाने जा रहा है. LDA सीतापुर रोड पर लगभग 900 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट तैयार करने जा रहा है. इन फ्लैटों की कीमत 15 लाख से 35 लाख रुपये तक रखी जाएगी, जिससे आम लोगों को प्राइम लोकेशन पर अपना घर खरीदने का मौका मिल सकेगा.

यह परियोजना LDA की किफायती आवास योजना का हिस्सा है, जिसमें कम और मध्यम आय वाले परिवारों को शहर के विकसित इलाके में सस्ते और सुविधाजनक घर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. सीतापुर रोड लखनऊ के उभरते रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक है, जहां कनेक्टिविटी बेहतर है और भविष्य में विकास की अच्छी संभावनाएं हैं.

LDA के इस कदम से लखनऊ में आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने और मध्यम वर्ग को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है. शहर में बढ़ती आबादी और महंगी प्रॉपर्टी के बीच यह परियोजना उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है जो अपने सपनों का घर किफायती दामों में खरीदना चाहते हैं. प्राधिकरण जल्द ही इस परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और भुगतान योजना की घोषणा करने वाला है. अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

क्या होगी खासियत?

प्राइम लोकेशन पर बनने वाले सस्ते और अफोर्डेबल फ्लैट्स सुविधाएं मिलेंगी. परिसर को पूरी तरह विकसित कर ग्राहकों को दिया जाएगा. ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ अफोर्डेबल हाउस की डिमांड लगातार बढ़ रही है. जिसे देखते हुए LDA कई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लेकर आया है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article