19.8 C
Munich

गिल के गले की हड्डी बन चुका है फिनिशर, IPL में 5 छक्कों के ‘फिक्स डिपॉजिट’ भुना रहा फ्लॉप बल्लेबाज

Must read


Last Updated:

आईपीएल में अगर ‘कोटा सिस्टम’ का कोई पोस्टर बॉय है, तो वो राहुल तेवतिया ही हैं.  2021 के बाद से उनके बल्ले से कोई ऐसी पारी नहीं निकली जो उनके उस 53 रनों के व्यक्तिगत स्कोर के आस-पास भी फटक सके. गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में भी अभी तक तेवतिया का बल्ला खामोश ही रहा है और धीरे-धीरे वो फैंस की आंख में खटकने लगे है, 

Zoom

गिल और गुजरात के गले की हड्डी बन चुके है फिनिशर का टैग लेकर खेलने वाले राहुल तेवतिया

नई दिल्ली.  क्रिकेट के गलियारों में एक कहावत मशहूर है “नाम कमाना मुश्किल है, लेकिन उसे बनाए रखना उससे भी ज्यादा मुश्किल पर राहुल तेवतिया ने इस परिभाषा को ही बदल दिया है साल 2021 में शारजाह के मैदान पर शेल्डन कॉटरेल को जड़े वो 5 छक्के आज भी तेवतिया के करियर का ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ बने हुए हैं, जिसका ब्याज वो आज तक खा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस तो अब यहां तक कहने लगे हैं कि आईपीएल में अगर ‘कोटा सिस्टम’ का कोई पोस्टर बॉय है, तो वो राहुल तेवतिया ही हैं.  2021 के बाद से उनके बल्ले से कोई ऐसी पारी नहीं निकली जो उनके उस 53 रनों के व्यक्तिगत स्कोर के आस-पास भी फटक सके. गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में भी अभी तक तेवतिया का बल्ला खामोश ही रहा है और धीरे-धीरे वो फैंस की आंख में खटकने लगे है,

आंकड़े या सिर्फ ‘फिनिशर’ का टैग?

2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 43* रन बनाए, जिसे उनका हालिया सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता है. 2024 के सीजन में भी उनका अधिकतम स्कोर 36 रन ही रहा.  सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ दो-चार ‘क्विकफायर’ कैमियो किसी खिलाड़ी को सालों-साल प्लेइंग इलेवन में जगह दिलाने के लिए काफी हैं?

किस्मत और फ्रेंचाइजी का भरोसा

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मैदान पर आता जरूर ‘स्वैग’ के साथ है, लेकिन बड़े स्कोर के मामले में उनका हाथ तंग ही नजर आता है.  जहां युवा टैलेंट एक खराब सीजन के बाद बाहर कर दिए जाते हैं, वहीं तेवतिया उस एक ऐतिहासिक ओवर की बदौलत आज भी ‘मैच फिनिशर’ के लग्जरी टैग के साथ घूम रहे हैं.
क्या तेवतिया वाकई गुजरात टाइटंस की मजबूरी हैं या फिर वो वाकई ऐसे ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ हैं जिन्हें आंकड़े नहीं, बल्कि आखिरी ओवर का रोमांच जिंदा रखता है? फिलहाल तो ऐसा ही लगता है कि 2020 की वो पांच गेंदें उनके पूरे करियर का राशन-पानी भर चुकी हैं.

प्रदर्शन और पैसा

पिछले दो सीजन पर नजर डालें तो तेवतिया का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. IPL 2025 में उन्होंने लगभग 15 मैचों में सिर्फ करीब 100 रन बनाए, जिसमें कोई बड़ी पारी नहीं आई.  IPL 2026 में भी शुरुआती मैचों में उनका योगदान सीमित रहा है. अभी तक 6 मैचों में सिर्फ 49 रन बनाए है. एक फिनिशर के रूप में उनसे उम्मीद होती है कि वे कम गेंदों में मैच का रुख बदलें, लेकिन हाल के मैचों में यह प्रभाव कम दिखाई दिया है. तेवतिया की IPL सैलरी करीब ₹4 करोड़ है.  यह रकम बताती है कि फ्रेंचाइज़ी उन्हें एक महत्वपूर्ण स्क्वॉड खिलाड़ी मानती है. हालांकि यह टॉप-टियर खिलाड़ियों जितनी नहीं है, लेकिन इतनी जरूर है कि टीम उनसे मैच जिताने वाले योगदान की उम्मीद रखती है.

About the Author

authorimg

राजीव मिश्रAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article