Last Updated:
Samosa Kaise Banayein: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जनपद के भातकोल में मिलने वाला ₹6 का समोसा इन दोनों धमाल मचा रहा है. यह समोसा अब ग्रामीणों की पहली पसंद बनी हुई है. हालांकि 50 साल पुरानी इस दुकान पर समोसा का स्वाद आज भी वैसा ही बना है क्योंकि इस समोसा में घर का स्वाद मिलता है. यही वजह है यह लोगों की पहली पसंद है.
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में लोग चटपटा खाने के बड़े शौकीन होते हैं नाम चटपटा और कुछ स्पाइसी खाने का मन हो और समोसे का नाम ना आए ऐसा कभी हो ही नहीं सकता. हर किसी के जुबान पर समोसा पहली पसंद बनता है ऐसे में मऊ के भातकोल बाजार में मिलने वाले कृष्णा कैंटर्स एवं स्वीट हाउस की समोसा आज का लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.👌 आईए जानते हैं क्या वजह है कि इस समोसा को लोग पहली पसंद बनाए हुए हैं.

इस समोसा की मांग इतनी है की कड़ाई से बाहर आते ही यह समोसा आसानी से निकल जाता है. हालांकि उनके यहां समोसा ऑर्डर पर बनाया जाता है ज्यादातर उनके यहां ऑर्डर रहता है क्योंकि समोसा का स्वाद ऐसा होता है कि लोग घर पैक करा कर ज्यादा लेकर जाते हैं. तथा कुछ स्कूलों में लंच के टाइम इस समोसे को ज्यादा लेकर जाते हैं क्योंकि इस समोसे का स्वाद बिल्कुल घर का स्वाद आता है यही वजह है कि लोग इसे अपनी पहली पसंद बनाए हुए हैं.

इस समोसा को बनाने के लिए सबसे पहले इस समोसे का मसाला तैयार किया जाता है जिसमें हींग जीरा तथा खड़ा मसाला पीसकर और आलू को उबालकर हल्दी और नमक डालकर इसे भून लिया जाता है. जिससे समोसा जब तेल में डालकर बाहर निकले तो इसका स्वाद बेहतर रहे. घर का डाला हुआ मसाला ही इस समोसा का स्वाद बढ़ा देता है जिससे लोग इसे काफी पसंद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भोलू बताते हैं कि उनके यहां सुबह से समोसा बनाने का मसाला तैयार किया जाता है. और उसके बाद मैदा को अच्छे से गूथ कर उसे तैयार किया जाता है फिर जो समोसा का मसाला बना होता है उसे इसमें डालकर अच्छे से समोसे का आकार दिया जाता है. और फिर से गर्म तेल में 10 से 15 मिनट हल्की आच में तला जाता है फिर इसे बाहर निकाल दिया जाता है जब यह लाल हो जाए.

मऊ जनपद के भातकोल बाजार में स्थित कृष्णा कैंटर्स एंड स्वीट हाउस की दुकान लगभग 50 वर्ष पुरानी है. इस दुकान पर लगभग 50 वर्ष से समोसा बनाया जाता है जो हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है क्योंकि यह समोसा अलग ही तरीके से बनाई जाती है और कम दाम में दी जाती है इस वजह से लोग इसे बड़े ही मन से खाते हैं.

भोलू बताते हैं कि यह समोसा लोगों की पहली पसंद इसलिए बन रहा है क्योंकि इस समोसे में घर का स्वाद मिलता है. उनके पिताजी के द्वारा बताए गए मसाला घर तैयार किया जाता है जिससे इस समोसे का स्वाद बेहतर होता है. यही वजह है कि जो एक बार इस समोसा को खा लेता है वह बार-बार समोसा खाने चला आता है. लोग यहां सिर्फ समोसा खाते ही नहीं है बल्कि घर भी पैक करा कर लेकर जाते हैं.

अगर बात करें इस समोसा की कीमत की तो यह समस्या मात्र ₹6 में आता है. हालांकि मऊ के हर बाजारों में समोसा की कीमत 7 से 8 रुपए हो गई है लेकिन आज भी इनकी दुकान पर समोसा मात्र 6 रुपया में मिलता है. और स्वाद 50 साल से वही बना हुआ है इसके वजह से लोग इस समस्या को बड़े ही मन से खाते हैं और खाते तो है ही है घर भी अधिक पैक करा कर लेकर जाते हैं.

कृष्णा कैंटर्स एवं स्वीट हाउस के ओनर कृष्ण गोपाल मद्धेशिया उर्फ भोलू बताते हैं कि उनकी इस दुकान पर पहले समोसा उनके पिताजी बनाते थे. लेकिन कई वर्षों से वह स्वयं इस समोसे को बनाते हैं हालांकि समोसा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही मिलता है लेकिन इस बीच यह समोसा लगभग चार से 500 आसानी से बिक जाता है.


