5.8 C
Munich

घर में बनाना है रेस्टोरेंट जैसा चिकन चीज समोसा? गाजीपुर की सारण्या से जानिए सीक्रेट रेसिपी

Must read


Last Updated:

Chicken Cheese Samosa Recipe : लखनऊ का जायका और गाजीपुर का प्यार! सारण्या सिंह की यह ‘चिकन चीज समोसा’ रेसिपी न केवल आपकी क्रेविंग मिटाएगी, बल्कि आपको देगी प्रोटीन की शक्ति. आलू समोसे को कहें अलविदा और आजमाएं यह नया ट्विस्ट. सारण्या के इस हुनर के मुरीद न केवल उनके घरवाले हैं, बल्कि उनके तमाम रिश्तेदार भी हैं. 12वीं पास कर चुकीं सारण्या पिछले 2-3 सालों से कुकिंग में नए प्रयोग कर रही हैं. लोकल 18 से वे कहती हैं कि यह रेसिपी तीन आसान चरणों में तैयार होती है.

गाजीपुर. समोसा भारत का सबसे लोकप्रिय स्नैक है, लेकिन जब बात सेहत की आती है, तो आलू की फिलिंग और कार्बोहाइड्रेट का ख्याल कई लोगों को पीछे हटा देता है. इसी सोच को बदलने और नॉन-वेज लवर्स को एक नया जायका देने के लिए लखनऊ की सारण्या सिंह ने एक खास रेसिपी तैयार की है चिकन चीज समोसा. 12वीं पास कर चुकीं सारण्या पिछले 2-3 सालों से कुकिंग में नए प्रयोग कर रही हैं. गाजीपुर से पारिवारिक जुड़ाव रखने वाली सारण्या का मानना है कि खान-पान में स्वाद के साथ न्यूट्रीशन का संतुलन होना जरूरी है.

क्यों खास है यह समोसा

आमतौर पर मिलने वाले आलू समोसे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है. सारण्या बताती हैं कि आलू के मुकाबले चिकन प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को जरूरी प्रोटीन भी प्रदान करता है.

ये रही रेसिपी

सारण्या की यह सिग्नेचर रेसिपी तीन आसान चरणों में तैयार होती है. पहले चिकन की तैयारी. सबसे पहले 250 ग्राम बोनलेस चिकन लें. इसे नमक, काली मिर्च और अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ उबाल लें. ध्यान रहे कि पानी पूरी तरह सूख जाए. पकने के बाद चिकन को ठंडा करें और उसे बारीक रेशों में बदल लें.

कितनी आंच

एक बाउल में चिकन लें और इसमें भरपूर मात्रा में मोजेरेला या चेडर चीज मिलाएं. इसमें बारीक कटा प्याज, तीखी हरी मिर्च और ताजा हरा धनिया डालें. इटालियन टच देने के लिए इसमें थोड़ा ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स का मिश्रण तैयार करें. समोसा पट्टी लें और उसमें तैयार फिलिंग भरें. इसे त्रिकोणीय आकार  में मोड़ें. ध्यान रहे कि किनारों को मैदे और पानी के घोल से अच्छी तरह सील करें, ताकि तलते समय चीज बाहर बहकर न आए. सारण्या की प्रो-टिप समोसे को हमेशा मध्यम आंच पर तलें. इससे समोसा बाहर से कुरकुरा बनेगा और अंदर मौजूद चीज पूरी तरह से मेल्ट होकर एक बेहतरीन चीज का लजीज टेक्सचर आएगा.

कई दीवाने

सारण्या के इस हुनर के मुरीद न केवल उनके घरवाले हैं, बल्कि लखनऊ के उनके तमाम रिश्तेदार भी उनके हाथ के बने इस चिकन चीज समोसा के दीवाने हो चुके हैं. लोकल 18 से वे बताती हैं कि उन्होंने कई मौकों पर यह डिश अपने करीबियों को खिलाई और हर बार उन्हें वन्स मोर की डिमांड ही मिली.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article