10.7 C
Munich

चंदौली के साइको किलर का एनकाउंटर, क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान मुठभेड़

Must read


Last Updated:

Chandauli Psycho Killer Encounter : साइको किलर के सीने और पेट में गोली लगी है. मुठभेड़ में एक दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं. मुठभेड़ क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान हुई. क्राइम सीन पर साइको किलर दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस वालों पर फायर करने लगा था. आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई. वह पूर्व सैनिक है. अब तक चलती ट्रेन से लेकर अस्पताल तक तीन लोगों के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार चुका है.

Zoom

साइको किलर के सीने और पेट में गोली लगी है.

चंदौली. यूपी के चंदौली में आतंक का पर्याय बना साइको किलर मुठभेड़ में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. साइको किलर के सीने और पेट में गोली लगी है. मुठभेड़ में एक दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मुठभेड़ क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान हुई. क्राइम सीन पर साइको किलर दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस वालों पर फायर करने लगा था. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

हत्याओं से दहला इलाका
चंदौली में बीते 24 घंटे में तीन सनसनीखेज हत्याएं हुईं. ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा. कहा गया कि उसने ही तीनों हत्याएं कीं. पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई. आरोपी पूर्व सैनिक है. 2021 में उसने आर्मी छोड़ दी थी. वह अब तक मुगलसराय में तीन लोगों की हत्या कर चुका है. चलती ट्रेन से लेकर अस्पताल तक बेखौफ होकर उसने 3 लोगों के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा.

गोली चलाने में एक्सपर्ट
पुलिस ने उसे ग्रामीणों से छुड़ाकर कस्टडी में ले लिया. उसे क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए वारदात स्थल ले जाया गया. वह भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. दरोगा की पिस्टल छिनकर पुलिस वालों पर फायर करने लगा. इससे पहले उसके पास से दो लाइसेंसी असलहे बरामद हुए थे. साइको किलर चलती ट्रेन से लेकर अस्पताल तक बेखौफ होकर तीन लोगों के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार चुका है. इन तीनों वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल गई. गोली मारने का तरीका एक जैसा होने से पहले से ही अपराध के पीछ साइको किलर के होने का शक था.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article