23.3 C
Munich

चार मई की ये शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ: PM मोदी

Must read


होमताजा खबरदेश

‘चार मई की ये शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ’

Last Updated:

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अच्छे फ्यूचर के लिए बीजेपी भारी प्रयास करेगी. बंगाल में अब महिलाएं सुरक्षित रहेंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा. पहली कैबिनेट में घुसपैठियों के खिलाफ सबसे कड़ा एक्शन होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब घुसपैठियों पर गाज गिरेगी.

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मिले जनादेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं. हमारा मंत्र है “नागरिक देवो भवः.” हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं, इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है. जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस. जहां भाजपा, वहां विकास.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देखा था, वो सपना कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था. आज 4 मई को बंगाल की जनता ने हम भाजपा कार्यकर्ताओं को वो अवसर दिया है. बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है.

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मेरे मन में एक और बात आ रही है. वह बात यह है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज कितनी शांति मिली होगी. उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है. उन्होंने अपने जीवन से साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवन देने में एक पल का भी संकोच नहीं करते. डॉ मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी.

उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ-साथ वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में भारत माता को और ऋषि बंकिम जी को बंगाल के लोगों ने अपना सादर नमन प्रेषित किया है. योगिराज श्री अरबिंदो को भी मतदाताओं ने ऐतिहासिक श्रद्धांजलि दी है. मैं बंगाल के प्रत्येक नागरिक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भाजपा बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए अथक प्रयास करेगी. अब बंगाल में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा. पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया है. भाजपा की कितनी महिला कार्यकर्ताओं को तमाम अत्याचार सहने पड़े हैं. आप कल्पना नहीं कर सकते कि केरलम और बंगाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी हैं. उन पर कितने जुल्म और अत्याचार हुए हैं. मैं आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को और उनके परिवारों को देता हूं. मैं ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं. अभी 4 मई की ये शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article