Last Updated:
Lungi Ngidi ready to play vs CSK: मुनाफ ने मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘सारे खिलाड़ी फिट हैं. लुंगी भी अब फिट हैं. उन्होंने दो मैच इसलिए नहीं खेले क्योंकि सिर की चोट के बाद छह दिन का आराम जरूरी होता है.’ एनगिडी की वापसी से गेंदबाजी मजबूत होगी.
लुंगी एनगिडी को लेकर क्या बोले मुनाफ पटेल.
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने सोमवार को बताया कि लुंगी एनगिडी 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच में सिर में लगी चोट से ठीक होकर अब खेलने के लिए तैयार हैं. कैच पकड़ने की कोशिश में सिर के बल गिरने के बाद एनगिडी को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था. इस चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने दो मैच नहीं खेले थे.
मुनाफ ने मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘सारे खिलाड़ी फिट हैं. लुंगी भी अब फिट हैं. उन्होंने दो मैच इसलिए नहीं खेले क्योंकि सिर की चोट के बाद छह दिन का आराम जरूरी होता है.’ एनगिडी की वापसी से गेंदबाजी मजबूत होगी. मिशेल स्टार्क भी टीम में आ गए हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स 264 रन बचाने में नाकाम रही थी. पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया और मैच जीत लिया.
मुनाफ ने कहा कि स्टार्क के आने से टीम को जरूर फायदा होगा. मुनाफ ने कहा, ‘पावरप्ले में विकेट लेने वाला गेंदबाज हो तो पूरा मैच बदल जाता है. अगर पावरप्ले में विकेट नहीं गिरते तो टीमें 220-230 रन तक बना लेती हैं.’ भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘जब मुख्य गेंदबाज क्रीज पर होता है और पावरप्ले में विकेट लेता है तो बहुत फर्क पड़ता है. हम साझेदारी में गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब यह कमी दूर हो गई है.’
पिछले मैच में डेविड मिलर के न खेलने पर मुनाफ ने कहा, ‘मैच में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं. साहिल चोटिल थे, इसलिए हमें एक ओपनर की जरूरत थी और हमने पथुम को एक और मौका देने का सोचा. हमें दो विदेशी तेज गेंदबाजों को खिलाना था. इसलिए पथुम और मिलर में से सिर्फ एक ही खेल सकता था. हमने पथुम को चुना क्योंकि टीम को ओपनर की जरूरत थी.’
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


