Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 लीग में गिना जाता है. इस टूर्नामेंट को 2008 में शुरू किया गया था. तब से अब तक लंबा सफर तय करने वाले इस टी20 टूर्नामेंट में कुछ ऐसे विवाद भी जुड़े जिसकी वजह से फैंस का सिर शर्म से झुक गया.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सफर करीब दो दशक लंबा हो चुका है. इस दौरान टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक रोमांचक सीजन देखने को मिला. वहीं कई विवाद भी सामने आए. कुछ घटनाएं तो ऐसी थी जिसने क्रिकेट की दुनिया में हंगामा मचा दिया. इससे खेल की छवि को भी नुकसान पहुंचा. इन सबके बावजूद आईपीएल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई है.

इस समय आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है. भारत और दुनिया भर के खिलाड़ी एक बार फिर 10 फ्रेंचाइजी के लिए मैदान में उतरे हैं. यह सीजन अब धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है. प्लेऑफ की रेस में टीमों की टक्कर ने फैंस का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है. चलिए हम प्लेऑफ से पहले आईपीएल के इतिहास की पांच सबसे बड़े विवादों के बारे में जानते हैं जिसने लीग को हिला कर रख दिया था.

1. हरभजन-एस श्रीसंत “स्लैपगेट” विवाद: आईपीएल के शुरुआती विवादों में से एक 2008 सीजन में हुआ. मोहाली में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के बाद हरभजन सिंह ने एस. श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. यह चौंकाने वाला पल मैदान पर श्रीसंत को रोते हुए छोड़ गया और “स्लैपगेट” के नाम से सुर्खियों में छा गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2. एस. श्रीसंत का स्पॉट फिक्सिंग बैन: 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में एक और बड़ा विवाद सामने आया, जब श्रीसंत के साथ अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा. इस घटना के बाद बैन और जांचें हुईं, जिससे लीग की साख पर सवाल उठे और क्रिकेट में भ्रष्टाचार पर दुनियाभर का ध्यान खींचा था.

3. सीएसके और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन: 2013 सीजन से जुड़े सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग की जांच के बाद दो चैपियन टीम को आईपीएल से निलंबित कर दिया गया. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल (2016 और 2017) के लिए बैन कर दिया गया था. इस दौरान उनकी जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस जैसी टीमें टूर्नामेंट में शामिल हुईं.

4. रवींद्र जडेजा पर एक साल का आईपीएल बैन: 2010 में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर आईपीएल से एक साल का प्रतिबंध लगा. बीसीसीआई ने यह बैन इसलिए लगाया क्योंकि जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध में रहते हुए दूसरी फ्रेंचाइजी से बातचीत कर अनुबंध नियमों का उल्लंघन किया था.

5. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ल्यूक पोमर्सबैक की गिरफ्तारी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ल्यूक पोमर्सबैक साल 2012 में चर्चा में रहे थे. आईपीएल सीजन के दौरान दिल्ली के एक होटल में महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में उनको गिरफ्तार किया गया था. यह मामला मीडिया में खूब छाया और आईपीएल के विवादित अध्यायों में एक और नाम जुड़ गया.

शाहरुख खान का स्टेडियम बैन: एक अलग विवाद में बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान शामिल थे. 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में एक मैच के दौरान उनकी सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई थी. इस घटना के बाद शाहरुख खान पर पांच साल के लिए स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगा दिया गया, जिससे आईपीएल के इतिहास में एक और नाटकीय अध्याय जुड़ गया.


