21 C
Munich

चेन्नई से दिल्ली की आर-पार की लड़ाई, जो हारा उसका सफर खत्म, मेजबान टीम को फॉर्म में चल रहे ओपनर्स से आस

Must read


नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर में लगातार तीन दर्दनाक हार के सिलसिले को खत्म करने के लिए अब बेहतरीन और खराब खेल के बीच झूलना बंद करना होगा, जब वे मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग में उतनी ही परेशान चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के नौ मैचों में आठ-आठ अंक हैं और अब पांच मैच बचे हैं, तो गलती की कोई गुंजाइश नहीं है.

शुक्रवार रात जयपुर में दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी कर लगातार तीन हार के बाद जीत हासिल की. इनमें से दो हार घर में हुईं, जिससे ड्रेसिंग रूम में काफी दुख था, क्योंकि पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 265 रन का पीछा किया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनकी कमजोर बल्लेबाजी को तेज गेंदबाजी से उजागर किया. कोटला में एक रन से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार भी शामिल है, जो दिल्ली को जीतनी चाहिए थी.

ओपनर्स के भरोसे दिल्ली

सीएसके के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ओपनर पथुम निसांका फॉर्म में लौटे हैं और के एल राहुल लगातार अच्छा खेल रहे हैं, वहीं मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में धार दी है. कुलदीप यादव भी जयपुर में आखिरी ओवर में तीन छक्के खाने के बाद वापसी करना चाहेंगे. इस टूर्नामेंट में वे अब तक महंगे साबित हुए हैं, नौ मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए हैं और 10.26 की इकॉनमी से रन दिए हैं. मिडिल और डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट टी नटराजन भी ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं, नौ मैचों में पांच विकेट ही मिले हैं. उतार-चढ़ाव के बावजूद कप्तान अक्षर पटेल शांत और व्यावहारिक बने हुए हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद कहा, “हर दिन आकर वही चीजें करते रहना होता है. आप कभी भी चीजें बदल सकते हैं. लड़कों ने जिस तरह खेला, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार रही और मैं बहुत खुश हूं.

चेन्नई का फ्लॉप मिडिल ऑर्डर 

धोनी अब भी फिट नहीं, गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी बड़ी राहत. सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया कि एम एस धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए वे कोटला में नहीं खेलेंगे. दिल्ली की तरह सीएसके भी मुश्किल में है और अगर मंगलवार को हार गई तो फिर से टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना तय है, पिछले सीजन में भी वे सबसे नीचे रही थी. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से रन नहीं निकलने से सीजन के पहले हिस्से में टीम को नुकसान हुआ, जबकि संजू सैमसन अकेले जिम्मेदारी निभा रहे थे. लेकिन अब गायकवाड़ फॉर्म में लौट आए हैं और लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिल्ली के खिलाफ उतरेंगे. तीसरे नंबर पर उर्विल पटेल को सरफराज खान की जगह खिलाने पर भी चर्चा हुई है.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 गेंद में 14 रन बनाकर पटेल का आत्मविश्वास बढ़ा है. यही हाल कार्तिक शर्मा का है, जिन्होंने शनिवार को अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाया. सीएसके की चार में से दो जीत कमजोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई हैं, एक दिल्ली के खिलाफ चेपॉक में मिली थी. गायकवाड़ और उनकी टीम उस जीत का आत्मविश्वास लेकर लौटेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अशुतोष शर्मा, दुश्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, औकिब नबी दर, पथुम निसांका, लुंगी एंगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, अजय जादव मंडल, करुण नायर, टी नटराजन.

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, अमन खान.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article