24.1 C
Munich

चौथे दिन बारिश बनी विलेन… ड्रॉ रहा इंडिया ए और श्रीलंका ए का मैच, ध्रुव, सुदर्शन और आकिब ने मचाया गदर

Must read


होमखेलक्रिकेट

चौथे दिन बारिश बनी विलेन… इंडिया ए ने श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच खेला ड्रॉ

Last Updated:

IND A vs SL A 1st Unofficial Test: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेला गया चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. चौथे दिन बारिश ने खेल बिगाड़ा, जिसके बाद मुकाबले के ड्रॉ होने की घोषणा कर दी गई. इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और आकिब नबी स्टार परफॉर्मर रहे. उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल और शेख रशीद ने भी कमाल की बैटिंग दिखाई. दोनों टीमें दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में 2 जुलाई से आमने-सामने होंगी.

Zoom

इंडिया ए और श्रीलंका ए का पहला अनाधिकारिक टेस्ट रहा ड्रॉ.

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका ए टीमों के बीच गाले में खेला गया पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ हो गया है. चौथे और आखिरी दिन बारिश ने खेल बिगाड़ा, जिसके बाद मैच का कोई नतीजा नहीं आ सका. श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर थी, जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया. मैच पर नजर डालें तो ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट पर 452 रन बनाकर पारी घोषित की थी.

पहली पारी में जुरेल और सुदर्शन ने जमाए शतक
भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 132, कप्तान ध्रुव जुरेल ने नाबाद 141, और शेख रशीद ने 63 रन बनाए थे. श्रीलंका की पहली पारी 330 रन पर समाप्त हुई थी. श्रीलंका के लिए नाविंदु फर्नांडो ने 84, आशेन बंडारा ने 70 और कप्तान सहन अराचिगे ने 72 रन बनाए थे. भारतीय टीम की तरफ से औकिब नबी डार ने 4, यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 2-2, जबकि अंशुल कंबोज और सारांश जैन ने 1-1 विकेट लिए थे.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article