8.2 C
Munich

जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान! 11 मई को हैदराबाद के नेकलेस रोड पर निकलेगी विशाल पदयात्रा

Must read


होमताजा खबरदेश

हैदराबाद में जनगणना 2027 की गूंज! नेकलेस रोड पर लोग करेंगे जागरूकता पदयात्रा

Last Updated:

Hyderabad Necklace Road Event: जनगणना 2027 को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 11 मई को हैदराबाद के प्रसिद्ध नेकलेस रोड पर विशेष पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस अभियान में सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों की भागीदारी रहने की संभावना है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जनगणना के महत्व, सही जानकारी देने की जिम्मेदारी और राष्ट्रीय विकास में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है. आयोजकों के अनुसार, यह पदयात्रा केवल एक रैली नहीं बल्कि नागरिक सहभागिता का संदेश देने वाला अभियान होगा. प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान

हैदराबाद: भारत की आगामी पहली डिजिटल जनगणना के प्रति जन-भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) सोमवार 11 मई को एक विशाल वॉकथॉन यानी पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है. यह आयोजन शहर के प्रतिष्ठित नेकलेस रोड पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास, प्रसाद आईमैक्स के बगल वाले एचएमडीए ग्राउंड में सुबह 6:00 बजे शुरू होगा.

जानकारी अनुसार इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जनगणना 2027 के महत्व से रूबरू कराना है. कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी और जीएचएमसी आयुक्त समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पहल का हिस्सा बनें ताकि आगामी राष्ट्रीय गणना को सफल बनाया जा सके.

स्वयं गणना महोत्सव जागरूकता अभियान
गौरतलब है कि जनगणना 2027 कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाली है. यह न केवल भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी बल्कि तेलंगाना के एक स्वतंत्र राज्य बनने के बाद यह यहाँ की पहली आधिकारिक गणना भी होगी. इस बार की प्रक्रिया में जातिगत गणना को भी शामिल किया गया है जो डेटा के संकलन में एक नया आयाम जोड़ेगी. जीएचएमसी वर्तमान में स्वयं करें – गणनाकर्ताओं का इंतजार न करें थीम के तहत स्वयं गणना महोत्सव जागरूकता अभियान चला रहा है. इसके तहत पुलिस विभाग और दक्षिण मध्य रेलवे जैसी प्रमुख संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है.

पोर्टल प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध
डिजिटल पोर्टल पर Self-Enumeration की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है पोर्टल पर आवास, उपलब्ध सुविधाओं और संपत्तियों से संबंधित 33 प्रश्न पूछे जाते हैं. इस प्रक्रिया में मात्र 15-20 मिनट लगते हैं और किसी भौतिक दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती. पोर्टल प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध रहता है. प्रक्रिया पूरी होने पर परिवार को एक स्व-गणना आईडी मिलती है जिसे बाद में सत्यापन के लिए आने वाले अधिकारियों को दिखाना होगा.

कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे
वॉकथॉन के साथ ही सोमवार से हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन का भी विधिवत शुभारंभ हो रहा है. इसके तहत कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे और दीवारों पर पहचान हेतु चिह्न लगाएंगे. यह अभियान 11 मई से शुरू होकर 9 जून तक जारी रहेगा. किसी भी सहायता के लिए प्रशासन ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 भी जारी की है.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article