13.5 C
Munich

जब पिच पर गिरे अंपायर के नकली बाल, गेंदबाज के हाथ लगने से बाहर आई ‘विग’, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दिखी ‘विगड हैट्रिक’

Must read


होमखेलक्रिकेट

जब पिच पर गिरे अंपायर के नकली बाल, गेंदबाज के हाथ लगने से बाहर आई ‘विग’

Last Updated:

क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौकों और विकेटों का रोमांच तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी गेंदबाज को ‘विग’ का शिकार करते देखा है? जी हां, क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा पल भी आया जब एक तूफानी गेंदबाज़ ने बल्लेबाज को नहीं, बल्कि अंपायर को ही ‘क्लीन बोल्ड’ कर दिया, और वो भी उनकी विग उड़ाकर

Zoom

90 के दशक में डैनी मॉरीसन ने कर दिया था अंपायर के विग का शिकार

नई दिल्ली. 90 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अपने पूरे शबाब पर थी क्या टेस्ट और क्या वनडे हर फॉर्मेट में कंगारू टीम की तूती बोलती थी. टीम में कई ऐसे कैरेक्टर थे जो अपने खेल में तो मास्टर थे मैदान पर हंसी मजाक का माहौल बनाने में भी एक्सपर्ट थे. 1993-1994 में ऐसे सितारों से सजी टीम न्यूजीलैंड सीरीज खेलने के लिए पहुंची और वहीं एक किवी गेंदबाज ने वो कर दिया जिसको याद करके आज भी हंसी आ जाती है.

क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौकों और विकेटों का रोमांच तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी गेंदबाज को ‘विग’ का शिकार करते देखा है? जी हां, क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा पल भी आया जब एक तूफानी गेंदबाज़ ने बल्लेबाज को नहीं, बल्कि अंपायर को ही ‘क्लीन बोल्ड’ कर दिया, और वो भी उनकी विग उड़ाकर.

जब डैनी मॉरिसन ने ली ‘विगड हैट्रिक’

यह वाकया है न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक यादगार टेस्ट मैच का. कीवी तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन अपने पूरे जोश में रन-अप लेकर गेंदबाजी करने दौड़े.  सामने क्रीज पर मुस्तैद खड़े थे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली.  मॉरिसन जो विकेट से सटकर आउट स्विंग गेंदबाजी करने में महारत रखते थे,  जैसे ही गेंद फेंकने के लिए अंपायर मर्व किचन  के पास से गुजरे, उनका हाथ गलती से अंपायर की टोपी से टकरा गया.  फिर जो हुआ, उसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया.  मॉरिसन के हाथ के झटके से अंपायर की टोपी तो उड़ी ही, साथ ही उनकी विग (नकली बाल) भी हवा में तैरती हुई जमीन पर आ गिरा.

हंसी से लोटपोट हुए इयान हीली

जिस अंपायर की उंगली बल्लेबाजों के दिल में खौफ पैदा करती थी उसके नकली बाल मैदान पर पड़े थे . मैदान पर सन्नाटे की जगह हंसी के फव्वारे फूट पड़े. सामने खड़े इयान हीली अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए और बीच मैदान पर ही हंसते-हंसते दोहरे हो गए. अंपायर महोदय भी इस अचानक हुए ‘हमले’ से सकपका गए और अपनी विग संभालने लगे.  क्रिकेट इतिहास के इस गुदगुदाने वाले वाकये को आज भी ‘विगड हैट्रिक’ (Wigged Hat-trick) के नाम से याद किया जाता है.क्रिकेट की जेंटलमैन गेम वाली छवि में यह एक ऐसा मसाला था, जिसने इस मैच को हमेशा के लिए अमर कर दिया वाकई, डैनी मॉरिसन की उस ‘रफ़्तार’ का जवाब अंपायर के पास भी नहीं था. मॉरीसन इन दिनों आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे है पर आज भी जब उनसे उस वाक्या का जिक्र करो तो वो अपनी रोक नहीं पाते है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article