9.3 C
Munich

जल्दी होगी IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू की घोषणा, बेंगलुरु में फाइनल नहीं हो सकता, ये है वजह…

Must read


होमखेलक्रिकेट

बेंगलुरु में IPL फाइनल नहीं खेला जा सकता, ये है इसके पीछे की वजह…

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं और अब फैंस के अंदर इस बात की बेककारी है कि प्लेऑफ, फाइनल कहां खेले जाएंगे. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक प्लेऑफ मैच पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी मिलना मुश्किल लग रहा है.

Zoom

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ और फाइनल की जगह का जल्दी होगा ऐलान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू की घोषणा कर सकता है. इस मैच के स्थान को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक प्लेऑफ मैच पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं, लेकिन बेंगलुरु में कुछ जटिलताएं हैं. इससे वहां फाइनल मैच होना मुश्किल हो सकता है. एक बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि परंपरा के अनुसार डिफेंडिंग चैंपियन के शहर में फाइनल खेला जाता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक कारणों, खासकर विधायक टिकट की मांग को लेकर, दिक्कतें आ रही हैं.

सूत्र ने एएनआई को बताया, “आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू जल्द घोषित किए जाएंगे. मैच पंजाब और कर्नाटक में हो सकते हैं. परंपरा के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन को फाइनल की मेजबानी करनी चाहिए. विधायक टिकट का मुद्दा बेंगलुरु में परेशानी खड़ी कर रहा है. अगर इसका हल नहीं निकला, तो बीसीसीआई फाइनल को किसी और शहर में शिफ्ट कर देगा.”

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच से पहले जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने थे. कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनावर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक को कम से कम पांच आईपीएल टिकट मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि चुने हुए प्रतिनिधि “वीआईपी” हैं और उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होनी चाहिए.

इस बयान के बाद, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि मौजूदा आईपीएल में आरसीबी के मैचों के लिए विधायकों और सांसदों को तीन-तीन टिकट दी जाएंगी. इसके बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कर्नाटक के विधायकों द्वारा आईपीएल मैच टिकट के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने बताया कि टिकट ऑनलाइन बुक होती हैं और वही लोग उनका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्होंने टिकट खरीदी है. उन्होंने यह भी कहा कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आईपीएल मैच देखने के लिए सिर्फ विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही जा सकते हैं. टिकट पर साफ लिखा होता है कि वे “नॉन-ट्रांसफरेबल” हैं, यानी किसी और को नहीं दी जा सकतीं.

क्या है इस वक्त अंक तालिका का हाल

6 मई तक आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में लीग स्टेज काफी रोमांचक बनी हुई है और कई टीमें अब भी प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में हैं. पंजाब किंग्स नौ मैचों में 13 अंकों के साथ टॉप पर है और उनका नेट रन रेट भी मजबूत है. उनके पीछे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस हैं, जिनके 12-12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी सबसे आगे है. मिड-टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स के 10 अंक हैं और दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स सात अंकों के साथ आठवें स्थान पर है और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, हालांकि उनके लिए राह मुश्किल है. टेबल के सबसे नीचे मुंबई इंडियंस हैं, जिनके दस मैचों में छह अंक हैं और वे टॉप-4 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ चार अंकों के साथ आखिरी स्थान पर है और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article