15.3 C
Munich

जसप्रीत बुमराह का फैन हुआ WWE का ये महाबली, फौलादी शरीर लेकर रिंग में उतरता है

Must read


होमखेलक्रिकेट

जसप्रीत बुमराह का फैन हुआ WWE का ये महाबली, फौलादी शरीर लेकर रिंग में उतरता है

Last Updated:

Drew McIntyre-Jasprit Bumrah: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज जसप्रीत बुमराह के लिए एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में ड्रू मैकइंटायर बाइसेप्स के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह के 93 नंबर की टीम इंडिया की जर्सी पहनी है.

Zoom

ड्रू मैकइंटायर जसप्रीत बुमराह के हुए फैन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज जसप्रीत बुमराह के लिए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग कुछ खास नहीं रहा है. बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. इस सीजन के शुरुआती मैचों में बुमराह विकेट के लिए तरसते दिखे, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के इस स्टार के फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. सिर्फ भारत में नहीं, विदेशों में भी बुमराह को लेकर दीवानगी देखने को मिलती है. बुमराह को लेकर ऐसा ही एक फैन मोमेंट वीडियो WWE के महाबली ड्रू मैकइंटायर ने शेयर की है.

ड्रू मैकइंटायर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह जिम में बाइसेप्स की एक्सरसाइज करते हुए दिखे हैं. इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई है. वीडियो के अंत में जब वह पीछे मुड़ते हैं तो उस पर बुमराह और उनके जर्सी का 93 नंबर प्रिंट है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बाइसेप्स बना रहा हूं, गो बूम.”

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article