जहां पर कमजोर, वहीं होगा अमित शाह का जोर, यूपी की 403 सीटों पर BJP के 40 ‘सिपाही’ तैनात

Date:


Last Updated:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जल्द ही यूपी दौरा होने वाला है. बताया जा रहा है कि इस संभावित दौरे के साथ यूपी में बीजेपी का चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में कमजोर सीटों और संगठन की मजबूती पर फोकस रहेगा. यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति को अपने दौरे से अमित शाह धार देंगे.

Zoom

यूपी आने वाले हैं अमित शाह.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कितना आतुर है, वह उसकी तैयारियों से पता चल रहा है. बीजेपी यूपी में हैट्रिक लगाने के लिए लगातार नई प्लानिंग कर रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी जल्द यूपी के चुनावी कैंपेन में एंट्री होने वाली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अमित शाह चुनावी रणनीति बनाएंगे. अगले महीने से गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा संभावित है.

कमजोर सीटों पर अमित शाह का होगा फोकस
संभावित दौरे में संगठन से लेकर सियासी समीकरण साधने तक की तैयारी की जाएगी. संभावित दौरे से अमित शाह यूपी में चुनावी अभियान की कमान संभालेंगे. अमित शाह के दौरे में संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस होगा. चुनावी रोडमैप तैयार हो गया है. अगले महीने से यूपी में अमित शाह का दौरा शुरू हो जाएगा. मिशन-2027 के लिए बीजेपी का चुनावी मोड एक्टिव हो जाएगा. शाह के दौरे में कमजोर सीटों और संगठन की मजबूती पर फोकस रहेगा. यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति को अपने दौरे से अमित शाह धार देंगे. पूर्वांचल से चुनावी अभियान के शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं.

403 सीटों पर 40 पर्यवेक्षक
इसके अलावा मिशन-2027 के लिए बीजेपी ने यूपी में चुनावी घेराबंदी भी तेज कर दी है. यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के 40 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे. हर दो जिलों के बीच एक पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी तय होगी. पर्यवेक्षक गांव-गांव चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे. चुनावी तैयारियों के बीच बीजेपी का संगठन और जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है.

6 क्षेत्रों में दूसरे राज्यों के संगठन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
6 क्षेत्रों में दूसरे राज्यों से आए संगठन मंत्रियों ने मोर्चा संभाल लिया है. पर्यवेक्षक गांवों में चौपाल लगाकर सरकार के कामकाज का फीडबैक लेंगे. बीजेपी चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेगी. संगठन, विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर बीजेपी जनता के बीच जाएगी. कमजोर इलाकों में संगठन मजबूत करने और चुनावी माहौल बनाने पर फोकस होगा.

इन-इन नेताओं को मिली 403 की जिम्मेदारी
बीजेपी ने सभी 403 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी 40 बड़े नेताओं को दी है. बरेली और पश्चिम में भूपेंद्र सिंह, लखनऊ-सुल्तानपुर में संगठन महामंत्री धर्मपाल दौरा कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और स्वतंत्र देव सिंह समेत 40 बड़े नेताओं को विधानसभा सीटों को जिताने का जिम्मा दिया गया है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related