24 C
Munich

जिसने दी धोबी पछाड़ उसी की जीत की दुआ करेगी केकेआर और पंजाब, प्लेऑफ का गजब समीकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

जिसने दी धोबी पछाड़ उसी की जीत की दुआ करेगी KKR और पंजाब, प्लेऑफ का गजब समीकरण

Last Updated:

PBKS KKR playoff qualification depends on MI vs RR Match: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें अपना-अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती हैं तो 15 अंक तक पहुंच जाएंगी. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मुकाबला उनकी प्लेऑफ की स्थिति तय करेगा. अगर मुंबई ने राजस्थान को हराया तो अंक बराबर होने की स्थिति में केकेआर और पंजाब में से बेहतर रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी.

Zoom

केकेआर और पंजाब की टीमें राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ करेंगी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म होने को है. तीन टीमें प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी हैं, जबकि सिर्फ चार और लीग मुकाबले खेले जाने हैं, जिनके नतीजों के आधार पर टॉप-4 की चौथी टीम फाइनल हो जाएगी. इस रेस में अभी भी चार टीमें हैं. राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स. दिल्ली के लिए रास्ता काफी मुश्किल है, क्योंकि वह अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है. हालांकि, पंजाब और केकेआर की टीमें प्लेऑफ की रेस में दिल्ली से कहीं आगे हैं. इन दोनों टीमों को एक-एक मुकाबला खेलना है और इसमें मिली जीत ही उन्हें टॉप-4 की दौड़ में बनाए रखेगी. दिलचस्प यह है कि पंजाब और केकेआर की टीमें एक ऐसी टीम के मैच जीतने की दुआ करेंगी, जिसने उन्हें लीग स्टेज में धूल चटाई थी. आइए जानते हैं पूरा समीकरण क्या है…

केकेआर और पंजाब को खेलना है एक-एक मैच
पंजाब की टीम 13 मैचों में 13 अंक लेकर छठे स्थान पर है, जबकि केकेआर ठीक नीचे इतने ही अंक लेकर सातवें पायदान पर मौजूद है. इन दोनों टीमों का एक-एक लीग मुकाबला बचा है. पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. दूसरी और केकेआर की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों को ही यह मुकाबले जीतें होंगे, हार टूर्नामेंट से बाहर कर देगी. हालांकि, सिर्फ जीत से ही केकेआर या पंजाब का प्लेऑफ टिकट पक्का नहीं होने वाला. उन्हें राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.

राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर कायम है. प्लेऑफ के बचे एक स्लॉट को पक्का करने के लिए आरआर सबसे मजबूत स्थिति में है. उसे अपने आखिरी लीग मुकाबले में सिर्फ जीत चाहिए, जिससे 16 अंक लेकर प्लेऑफ में एंट्री मिल जाएगी. हालांकि, अगर मुंबई इंडियंस से हराया तो पंजाब और केकेआर के रास्ते खुल जाएंगे, लेकिन तभी जब कोलकाता और पंजाब अपना बचा लीग मैच जीतेंगी. इस स्थिति में पंजाब और केकेआर के 15-15 अंक हो जाएंगे. हालांकि, बेहतर रन रेट वाली टीम ही टॉप-4 में पहुंचेगी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article