13.2 C
Munich

जो मैदान पर हुआ किसी को पता नहीं…गावस्कर ने विराट कोहली के ट्रेविस हेड से हाथ ना मिलाने पर दिया रिएक्शन

Must read


होमखेलक्रिकेट

गावस्कर ने विराट कोहली के ट्रेविस हेड से हाथ ना मिलाने पर दिया रिएक्शन

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने को सामान्य बात बताई. उन्होंने कहा मैच के दौरान ऐसा होना बहुत साधारण बात है. इसके होने के पीछे की वजह क्या है इसको सिर्फ वही जानता है जो मैदान पर हो.

Zoom

विराट कोहली और ट्रेविस हेड में हुआ विवाद

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक कई मुकाबले में माहौल गरम हो चुका है. टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ गुस्सा दिखाते नजर आए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में तो मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया. पूर्व कप्तान विराट कोहली को SRH के ट्रैविस हेड की स्लेजिंग इतनी ज्यादा बुरी लग गई कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने हाथ तक नहीं मिलाया. आईपीएल में खिलाड़ियों को आपस में भिड़ने को लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि आईपीएल में मैदान पर होने वाले झगड़े सामान्य हैं. ये खराब व्यवहार का संकेत नहीं होते, क्योंकि मुकाबले की गर्मी में कोई भी अपना आपा खो सकता है. उन्होंने क्रिकेट में मजाक, हंसी-मजाक और दोस्ती की हल्की-फुल्की, अनदेखी बातें साझा कीं. जो भी खिलाड़ियों के बीच मैदान पर होता है, उसके बारे में किसी को पता नहीं होता. हो सकता है कि इससे पहले मैदान के बाहर दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ बात हुई हो. ये भी हो सकता है कि पहले से दोनों एक दूसरे की टांग खिंचाई करते आ रहे हो.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article