19.7 C
Munich

टीम इंडिया में डेब्यू करेगा विराट को बोल्ड मारने वाला घातक गेंदबाज, आईपीएल में मचा रहा तबाही

Must read


होमखेलक्रिकेट

टीम इंडिया में डेब्यू करेगा विराट कोहली को बोल्ड मारने वाला घातक गेंदबाज

Last Updated:

Prince Yadav IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में सभी को इम्प्रेस किया है. उन्होंने लगातार मुकाबलों में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सबका दिल जीता है. अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को बोल्ड करके उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. इस विकेट के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि प्रिंस जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले हैं.

Zoom

प्रिंस यादव की तारीफ में रायुडू ने पढ़े कसीदे.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों को काफी प्रभावित किया है. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में भी प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है.

प्रिंस यादव के प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू का मानना है कि प्रिंस जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे. अंबाती रायुडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, “मुझे लगता है कि वह जल्द ही अपना डेब्यू करने वाले हैं. वह लड़का एक विशेष है. उनमें खास प्रतिभा है. वह जिस तरह से दौड़ते हैं, उनका रन-अप ही आपको बताता है कि वह लड़ने के लिए तैयार हैं. वह भारी गेंद फेंकते हैं. उसकी ज्यादातर गेंदें स्टंप्स पर लगती हैं. यही उसकी विशेषता है.”

लखनऊ के खिलाफ आउट होने के बाद विराट कोहली.

रायुडू ने कहा, “कोहली को आउट करने के लिए प्रिंस ने जो गेंद डाली, वो खास थी. सीम ऊपर रही. यह एक बहुत बड़ा विकेट था. प्रिंस यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली टीम के अपने साथी को आउट किया.” प्रिंस की फिटनेस, रिदम और निरंतरता को उनकी बड़ी ताकत बताते हुए रायुडू ने उन्हें तीनों प्रारुपों के लिए बेहतर बताया.

अब तक चटका चुके हैं 16 विकेट
रायुडू ने कहा, “प्रिंस की गेंदबाजी को देखने के लिए पहली या दूसरी स्लिप में खड़ा होना सबसे बेहतर जगह है. वह बहुत फिट है, फुर्तीला है. उसका एक्शन बहुत साफ है. उसमें वह निरंतरता है जो अधिकांश गेंदबाजों में नहीं होती. बहुत सारे गेंदबाज एक ओवर में एक या दो अच्छी गेंदें फेंकते हैं. यह लड़का लगभग चार से पांच गेंदें फेंकता है. मुझे लगता है कि यही उसकी ताकत है.” प्रिंस यादव पूरे सीजन में बेहतरीन रहे हैं. वह सीजन के तीसरे श्रेष्ठ और एलएसजी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. प्रिंस ने 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article