3.4 C
Munich

टीम हारी तो शतक जमाने वाले साई सुदर्शन पर शुभमन गिल भड़के, स्ट्राइक ना देने पर उतारा गुस्सा

Must read


होमखेलक्रिकेट

टीम हारी तो शतक जमाने वाले साई सुदर्शन पर गिल भड़के, स्ट्राइक ना देने पर नाराज

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन ने शानदार सेंचुरी जमाई लेकिन टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही. इस मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अपने साथी ओपनर साई सुदर्शन के पावरप्ले में स्ट्राइक ना देने पर नाराजगी जाहिर की.

Zoom

शुभमन गिल ने साथी ओपनर साई सुदर्शन के स्ट्राइक ना देने पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार शतक जमाया लेकिन उनकी टीम हार गई. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शतकीय साझेदारी के दम पर आसीबी ने 206 रन का लक्ष्य सात गेंद रहते हासिल कर लिया. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने सुदर्शन की तारीफ की लेकिन पावरप्ले में उन्हें ज्यादा स्ट्राइक ना देने पर नाराज भी दिखे.

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले गए मैच में GT ने पावरप्ले ओवरों के बाद 57 रन बनाए थे. इस मैदान पर टीमें पावरप्ले में इससे ज्यादा रन बना चुकी हैं. पावरप्ले ओवरों में गिल ने सिर्फ सात गेंद खेलीं. दूसरी ओर, सुदर्शन ने 29 गेंद का सामना किया और 46 रन बनाए. गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “वह (सुदर्शन) पिछले दो मैचों में जिस तरह आउट हुए, उससे काफी नाराज थे. मुझे लगता है कि उन्होंने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. उम्मीद है कि अगले मैच में वह पावरप्ले में मुझे थोड़ी ज्यादा स्ट्राइक देंगे.”

गिल 24 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गए. 13वें ओवर में वह लेग स्पिनर सुयश शर्मा की गूगली पर पवेलियन लौटे. गिल और सुदर्शन ने ओपनिंग में 128 रन की साझेदारी की, जिसमें सुदर्शन ने ज्यादा रन बनाए.

गिल ने आगे कहा, “हां, निश्चित रूप से, 16वें से 19वें ओवर तक हम कोई बाउंड्री नहीं लगा सके और उतने रन नहीं बना पाए जितना चाहते थे. ये तीन ओवर हमारे लिए बहुत अहम थे.”

रन चेज में विराट कोहली ने 44 गेंद में 81 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंद में 55 रन की पारी खेली. क्रुणाल पांड्या की नाबाद 12 गेंद में 23 रन की पारी ने RCB को अंतिम ओवर में जीत दिला दी. यह GT की इस सीजन की चौथी हार थी.

GT का अगला मुकाबला CSK से

गुजरात टाइटंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. उनका अगला मैच 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ है. रविवार 26 अप्रैल को टीम अपने अंक तालिका की स्थिति की सुधार करने की कोशिश करेगी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article