7.3 C
Munich

टी20 के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… पंजाब किंग्स ने बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम ने एक ही सीजन में 9 बार लुटाए 200 से ज्यादा रन

Must read


होमखेलक्रिकेट

टी20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पंजाब किंग्स के नाम शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

Punjab Kings unwanted world records: आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 222 रन लुटाकर पंजाब किंग्स ने एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पंजाब एक ही टी20 टूर्नामेंट में नौवीं बार 200 से अधिक रन लुटाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने पाकिस्तान की साउदर्न पंजाब का रिकॉर्ड तोड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीमें अब तक रिकॉर्ड 31 बार 200 से ज्यादा रन खा चुकी है.

Zoom

पंजाब किंग्स ने एक सीजन में 9वीं बार लुटाए 200 से ज्यादा रन.

नई दिल्ली. धर्मशाला के सुरम्य हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसने क्रिकेट इतिहास के पन्नों में एक अनोखा और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर दिया. पंजाब किंग्स टी20 क्रिकेट के इतिहास में दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने किसी एक टी20 टूर्नामेंट या सीजन में नौवीं बार 200 या उससे अधिक रनों का स्कोर लुटाया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को इस शर्मनाक रिकॉर्ड की दहलीज पर धकेलने का काम किया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने, जिसने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इस विशाल स्कोर के साथ ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पाकिस्तान के घरेलू टी20 कप की टीम ‘साउदर्न पंजाब’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. साउदर्न पंजाब ने साल 2020-21 के सीजन में आठ बार 200 से अधिक रन लुटाए थे और तब से यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था. लेकिन अब श्रेयस अय्यर की टीम नौ बार यह कारनामा करके इस सूची में सबसे ऊपर आ गई है. मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बेहद भारी साबित हुआ. आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जैकब बेथेल का विकेट जल्दी गंवा दिया, जिन्हें हरप्रीत बरार ने आउट किया. हालांकि, इस शुरुआती झटके का आरसीबी की रन गति पर कोई असर नहीं पड़ा. इसके बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए महज कुछ ही ओवरों में 76 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर डाली. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले और मिडिल ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और रन रेट को लगातार 10 रन प्रति ओवर से ऊपर बनाए रखा.

पंजाब किंग्स ने एक सीजन में 9वीं बार लुटाए 200 से ज्यादा रन.

कोहली ने 38 गेंदों पर 58 रन बनाए
विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेहद सधे हुए और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कोहली ने केवल 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। दूसरी छोर से देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और मात्र 25 गेंदों पर 45 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर पंजाब के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी को 200 के पार पहुंचाया
जब आरसीबी की टीम पारी के आधे सफर यानी 10 ओवर पर बेहद मजबूत स्थिति में थी, तब पडिक्कल के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने क्रीज पर कदम रखा. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आते ही पंजाब के स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ कड़े प्रहार करने शुरू कर दिए. वेंकटेश अय्यर ने विशेष रूप से डेथ ओवरों (आखरी ओवरों) में रौद्र रूप अख्तियार किया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए.उन्होंने केवल 40 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली. पारी के अंत में उन्हें टिम डेविड का भी शानदार सहयोग मिला. टिम डेविड ने मात्र 12 गेंदों पर नाबाद 28 रन कूटकर टीम के स्कोर को 220 के पार पहुंचा दिया और आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए.

9 मैचों में साथ किंग्स टॉप पर
अगर किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन लुटाने वाली टीमों के इतिहास पर नजर डालें, तो पंजाब किंग्स इस सीजन में 9 मैचों के साथ शीर्ष पर है, जिसमें से उसने 4 जीते हैं और 4 हारे हैं. साउदर्न पंजाब साल 2020/21 में 8 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर है. इनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2024 में, लखनऊ सुपर जायंट्स ने साल 2025 में, पंजाब किंग्स ने खुद साल 2025 में, राजस्थान रॉयल्स ने साल 2025 में और फिर साल 2026 के सीजन में भी 7-7 बार अपने खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर बनते देखा है. वहीं मुंबई इंडियंस (2023), मिडलसेक्स (2023) और दिल्ली कैपिटल्स (2024) के खिलाफ भी विरोधी टीमों ने 6-6 बार 200 से अधिक का आंकड़ा पार किया है.

पंजाब ने 41 मैचों में शिरकत की
इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स के नाम टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा आंकड़ा जुड़ गया है. अब पंजाब किंग्स कुल 41 बार ऐसे मैचों का हिस्सा रह चुकी है जहां 200 से अधिक का स्कोर बना है. पुरुषों के टी20 क्रिकेट में यह किसी भी टीम के लिए चौथा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस सूची में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 50 ऐसे स्कोर्स के साथ सबसे आगे है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 44 बार और चेन्नई सुपर किंग्स 43 बार ऐसे मैचों का गवाह बन चुकी हैं.

पंजाब किंग्स टॉप पर है
यही नहीं, पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन खाने के मामले में भी पंजाब किंग्स की टीम सबसे ऊपर शान से बैठी है. इस अनचाही लिस्ट में आरसीबी 40 बार ऐसा करके दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 35 बार 200 से अधिक रन लुटाए हैं. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें 34-34 बार के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड की घरेलू टीम मिडलसेक्स 33 बार ऐसा कर चुकी है.

धोनी तीसरे नंबर पर हैं
इस मैच ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के एक बेहद शर्मनाक कप्तानी रिकॉर्ड को भी और बड़ा कर दिया. पुरुषों के टी20 क्रिकेट में श्रेयस अय्यर दुनिया के ऐसे कप्तान बन गए हैं जिनकी अगुवाई में टीमों ने सबसे ज्यादा 31 बार 200 से अधिक रन खाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं जिनकी कप्तानी में टीमों ने 29 बार यह स्कोर गंवाया है, जबकि भारत के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 28 बार के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article