26.8 C
Munich

टी20 क्रिकेट का नया ‘बाहुबली’… डेब्यू करते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली पारी ट्रेलर तो दूसरी पारी पूरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी

Must read


होमखेलक्रिकेट

टी20 क्रिकेट का नया ‘बाहुबली’… डेब्यू करते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

Connor Carroll world records: क्रोएशिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज कोनोर कैरोल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही इतिहास रच दिया है. अपने शुरुआती चार मैचों में 130 के अविश्वसनीय औसत और 201 के स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाकर उन्होंने फ्रांस के गुस्ताव मैक्केन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लगातार चार पारियों में पचास से अधिक का स्कोर बनाने वाले कैरोल अब ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले मैच में लगातार पांचवां अर्धशतक जड़कर सिकंदर रजा के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी करने और एक नया इतिहास रचने के मुहाने पर खड़े हैं.

Zoom

कोनोर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में अक्सर चमत्कार होते हैं, लेकिन यूरोप के मैदानों पर इन दिनों जो हो रहा है, उसे ‘चमत्कार’ कहना भी शायद छोटा शब्द होगा। जब कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखता है, तो उस पर अपनी जगह पक्की करने और दबाव से निपटने का भारी बोझ होता है.लेकिन क्रोएशिया के एक बल्लेबाज ने इस दबाव को हवा में उड़ाते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास को ही बदलकर रख दिया है.

हम बात कर रहे हैं क्रोएशिया के धाकड़ बल्लेबाज कोनोर कैरोल (Connor Carroll) की, जिन्होंने मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल यूरोप क्वालिफायर ए में ऐसा तूफान मचाया है कि दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज हैरान हैं. महज चार पारियों में उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने में महान खिलाड़ियों का पूरा करियर निकल जाता है. रोल की इस जादुई कहानी की शुरुआत एपिस्कोपी के मैदान पर फ्रांस के खिलाफ हुई। क्रोएशिया के सामने 209 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य था. जब पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर रही थी, तब यह बाएं हाथ का बल्लेबाज क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाकर खड़ा हो गया. कैरोल ने फ्रांसीसी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए महज 34 गेंदों में 71 रनों की आतिशी पारी खेल डाली.

कोनोर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.

इस पारी का असली मोल तब समझ आता है जब हम बाकी टीम का स्कोर देखते हैं. जहां कैरोल ने अकेले 71 रन बना गए, वहीं क्रोएशिया के बाकी सभी 10 बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 55 रन ही जोड़ सके. भले ही क्रोएशिया यह मैच हार गया, लेकिन दुनिया को एक नया सुपरस्टार मिल चुका था. पहली पारी अगर ट्रेलर थी, तो अगले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ दर्शकों को पूरी ब्लॉकबस्टर फिल्म देखने को मिली. इस बार क्रोएशिया ने पहले बल्लेबाजी की और कैरोल ने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने स्विस गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए नाबाद 150 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली.

टी20 क्रिकेट में 150 का आंकड़ा छूना किसी सपने जैसा होता है. कैरोल की इस पारी के दम पर क्रोएशिया ने बोर्ड पर 199 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें से तीन-चौथाई रन अकेले कैरोल के बल्ले से निकले थे. इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत क्रोएशिया ने स्विट्जरलैंड को 16 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. कैरोल का यह विजय रथ यहीं नहीं रुका. जर्सी के खिलाफ अगले मुकाबले में क्रोएशिया को 281 रनों का असंभव सा लक्ष्य मिला. इतनी बड़ी चुनौती के सामने भी कैरोल के हौसले नहीं डिगे. उन्होंने एक बार फिर मोर्चे से अगुवाई की और 74 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, बाकी बल्लेबाजों से साथ न मिलने के कारण क्रोएशिया यह रन चेज नहीं जीत सका, लेकिन कैरोल ने साबित कर दिया कि वो ‘वन-मैन आर्मी’हैं. इसके बाद शुक्रवार को साइप्रस के खिलाफ मैच में कैरोल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. इस बार वो अपने लगातार दूसरे शतक से महज 5 रन चूक गए और 95 रनों पर आउट हुए. लेकिन उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत क्रोएशिया ने साइप्रस को सात रनों से हरा दिया.

आंकड़ों के शहंशाह गुस्ताव मैक्केन का रिकॉर्ड ध्वस्त
अगर हम कैरोल के इस शुरुआती सफर के आंकड़ों पर नजर डालें, तो वो किसी वीडियो गेम की तरह लगते हैं. अपनी पहली चार अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद कैरोल के नाम 390 रन दर्ज हो चुके हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 130 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 201.03 का रहा है, जो यह दिखाता है कि वो न सिर्फ रन बना रहे हैं बल्कि गेंदबाजों को बुरी तरह से कूट भी रहे हैं. अपनी इन पारियों के दम पर कैरोल ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी भी लगातार चार टी20आई पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैक्केन के नाम था, जिन्होंने अपनी शुरुआती चार पारियों में 373 रन बनाए थे. दिलचस्प बात यह है कि मैक्केन का यह जादुई सफर भी उनके करियर की शुरुआती चार पारियों में ही आया था और अब कैरोल ने उनसे यह ताज छीन लिया है.

इतिहास के मुहाने पर खड़े कैरोल
अपनी लगातार चार पारियों में 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाकर कैरोल अब दुनिया के उन चुनिंदा 15 महान खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टी20आई में लगातार चार बार पचास का आंकड़ा पार किया है।.लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार पांच बार 50 प्लस स्कोर बनाने का इकलौता रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम है. कैरोल के पास आज ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले पांचवें स्थान के प्लेऑफ मैच में सिकंदर रजा के इस सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है. इतना ही नहीं, कैरोल और फ्रांस के गुस्ताव मैक्केन ही क्रिकेट इतिहास के दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत लगातार चार 50 प्लस स्कोर के साथ की है. ऐसे में अगर आज कैरोल ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक और अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिसने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत लगातार पांच अर्धशतकों से की हो.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article