Last Updated:
Fastest century in Test recrod: टेस्ट क्रिकेट को अक्सर धीमी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने टेस्ट को टेस्ट नहीं बल्कि टी20 बना दिया और धुआंधार बल्लेबाजी से कुछ ऐसे कीर्तिमान अपने नाम किए जो आज भी कायम है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में फास्टेस्ट सेंचुरी का है.
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम
नई दिल्ली: मॉर्डन डे क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. टी20 के कारण टेस्ट और वनडे फॉर्मेट की लोकप्रियता में काफी भी देखने को मिली है, लेकिन क्रिकेट के इस पारंपरिक फॉर्मेट को बरकरार रखने के लिए कई तरह के प्रयोग जारी हैं. खास तौर से टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए हाल के दिनों में पिंक बॉल और दूधिया रोशनी में मैचों का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि, इन मैचों की संख्या अभी काफी कम है, लेकिन इस मुहिम में कुछ खिलाड़ियों ने भी अच्छा काम किया है.
टेस्ट क्रिकेट में ऐसे ही कुछ खिलाड़ी हुए जिन्होंने लाल गेंद क्रिकेट को टी20 बना दिया जिससे फैंस में इस फॉर्मेट के लिए उत्साह बनी हुई है. ऐसे ही एक खिलाड़ी न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम रहे. मैकुलम ने अपने पूरे टेस्ट करियर में टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी की. यही कारण है कि पिछले एक दशक से टेस्ट में फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड उनके नाम कायम है. टेस्ट क्रिकेट में मैकुलम ने ये कारनामा साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था.
मैकुलम ने सिर्फ 54 गेंद में ठोक दी थी सेंचुरी
ब्रेंडन मैकुलम ने फरवरी, 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 54 गेंद में शतक पूरा किया था. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच में मैकुलम ने न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में 79 गेंद में 145 रनों की दमदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में मैकुलम ने 21 चौके और 6 चौके भी लगाए थे. मैकुलम की इस पारी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दहल गए थे.
न्यूजीलैंड को नहीं मिली थी मैच में जीत
ब्रेंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में जरूर टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन न्यूजीलैंड उस मैच को नहीं जीत पाई थी. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 370 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 505 रन बना दिए और 135 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी 335 रन ही बना पाई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 201 रनों का टारगेट मिला और उसने सिर्फ 3 विकेट खोकर इसे हासिल कर मैच को अपने नाम किया.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


