20.4 C
Munich

टॉस के बीच शादी का सवाल… कैप्टन शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, कमेंटेटर की बोलती हुई बंद

Must read


होमखेलक्रिकेट

टॉस के बीच शादी का सवाल, गिल ने दिया ऐसा जवाब, कमेंटेटर की बोलती हुई बंद

Last Updated:

Shubman Gill asked about marriage at toss: कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने टॉस के समय गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से अचानक उनकी शादी को लेकर सवाल पूछकर सबको चौंका दिया. इस व्यक्तिगत सवाल से 26 वर्षीय गिल कुछ पल के लिए हैरान जरूर हुए, लेकिन उन्होंने बहुत परिपक्वता के साथ इसे तुरंत खारिज कर दिया. सोशल मीडिया पर यह क्लिप खूब वायरल हो रही है, जिसमें फैंस गिल की उस शांत प्रतिक्रिया और खेल के प्रति उनके अडिग समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं. गिल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे हर ‘गुगली’ को संभालने में माहिर हैं.

Zoom

शादी के सवाल पर शरमा गए शुभमन गिल.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब मैच की गंभीरता चरम पर होती है, तब टॉस का समय आमतौर पर टीम की रणनीति और प्लेइंग इलेवन के बारे में होता है. लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. गुजरात टाइटंस के कप्तान और भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल जब टॉस के लिए मैदान पर उतरे, तो कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा जिसने न केवल गिल को, बल्कि पूरे स्टेडियम और लाखों दर्शकों को चौंका दिया. मैच का माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था, क्योंकि गुजरात टाइटंस का मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही टीम के साथ था. टॉस की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि डैनी मॉरिसन ने क्रिकेट से हटकर एक व्यक्तिगत सवाल दागा. मॉरिसन ने मुस्कुराते हुए पूछा, ‘अभी, शुभर्स, क्या कोई वेडिंग बेल्स (शादी की शहनाइयां) आसपास बज रही हैं? कुछ ऐसा जो हमें पता होना चाहिए?’

26 वर्षीय शुभमन गिल (Shubman Gill) , जो अपने शांत और संयमित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. इस अचानक पूछे गए व्यक्तिगत सवाल के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. एक पल के लिए वे पूरी तरह से हतप्रभ रह गए. उनके चेहरे पर यह साफ झलक रहा था कि वे इस तरह के सवाल की उम्मीद नहीं कर रहे थे. कुछ सेकेंड के लिए गिल थोड़ा आवाक रह गए, मानो वे इस बात को समझने की कोशिश कर रहे हों कि यह सवाल क्रिकेट के पिच पर क्यों पूछा गया.

शादी के सवाल पर शरमा गए शुभमन गिल.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article