Last Updated:
Iran War Loss : ईरान में युद्ध की वजह से अब तक करीब 25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. ट्रंप के हालिया आदेश के बाद रोजाना 4 हजार करोड़ का नुकसान निर्यात में आई रुकावट की वजह से होने लगा है. यही कारण है कि अब ईरान पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है.
ट्रंप के हालिया आदेश के बाद ईरान को रोजाना 4 हजार करोड़ का नुकसान होता है.
नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फेल होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा आदेश जारी किया, जिससे ईरान को रोजाना 4 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हो रहा है. अमेरिका ने ईरान के सभी पोर्ट ब्लॉक कर दिए जिससे उसके जहाज भी होर्मुज तक नहीं पहुंच पा रहे. यह फैसला ईरान को रोजाना 43.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 4,045 रुपये का नुकसान कर रहा है. इसके बाद इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के नुकसान का आंकड़ा लाखों करोड़ रुपये पहुंच चुका है .
वॉल स्ट्रीट जरनल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि ट्रंप के पोर्ट ब्लॉक के आदेश के बाद क्रूड, फर्टिलाइजर्स, खाद्य उत्पाद और जरूरी सामानों की सप्लाई पर असर पड़ा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध की वजह से होने वाले नुकसान कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं. अगर ईरान अपने टर्मिनल को दोबारा रूट बदलकर तैयार करता है तो भी उसे इसमें काफी समय लग सकता है.
मार्च में पैसे पीट रहा था ईरान
केप्लर के आंकड़ों से पता चलता है कि ईरान से होने वाली कुछ तेल सप्लाई पर हालिया समय में असर पड़ा है. मार्च तक के आंकड़े बताते हैं कि खाड़ी क्षेत्र में ईरान के करीब 15.4 करोड़ बैरल क्रूड समंदर पर मौजूद थे. लेकिन, अमेरिका ने इन सभी पोर्ट को एक तरह से क्वारंटीन कर दिया. यूएस ट्रेजरी के पूर्व अधिकारी मियाद मालेकी ने बताया कि ईरान के पोर्ट को बंद करने से उसे रोजाना 43.5 करोड़ डॉलर यानी 4 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हो रहा है.
कैसे डूब रहे ईरान के करोड़ों डॉलर
अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ईरान को 27.6 करोड़ डॉलर का नुकसान रोजाना उसके पेट्रोकेमिकल निर्यात में आ रही बाधा की वजह से हो रहा है. ईरान अभी तक 87 डॉलर प्रति बैरल के भाव से रोजाना करीब 15 लाख बैरल तेल का निर्यात करता है. इसमें से 90 फीसदी से ज्यादा शिपमेंट खर्ग आईलैंड से करता है, जो फारस की खाड़ी से जुड़ता है. ईरान ने पिछले दिनों बताया था कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूली करेगा, लेकिन अब अमेरिका के इस दबाव की वजह से ईरान अपने फैसले से पीछे हट सकता है.
युद्ध में अब तक कितना नुकसान
ईरान युद्ध से अब तक अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है. ईरान के सरकारी न्यूज चैनल के प्रवक्ता ने बताया कि जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से अब तक करीब 270 अरब डॉलर यानी 25 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है. नुकसान का यह आकलन कई स्तरों पर किया गया है. यह नुकसान सिर्फ ईरान के आंकड़ों से जुड़ा है, जो अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों की वजह से सामने आया है. इसका मतलब है कि ईरान को अब तक करीब 25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें


