Last Updated:
यह भी पूरी तरह “धोनी स्टाइल” है जिस तरह ट्रंप के बयान वैश्विक तेल बाजार को हिला देते हैं, उसी तरह धोनी का हर संकेत IPL फैंस की भावनाओं को ऊपर-नीचे कर देता है. कभी उनके ट्रेनिंग वीडियो सामने आते हैं तो उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं, और फिर अचानक सन्नाटा अनिश्चितता फिर लौट आती है.
माही के मैदान पर लौटने, और ट्रंप के बयान पर अब लोग विश्वास नहीं करते
नई दिल्ली. बंगाल में ममता सरकार गिर गई, नई गवरमेंट भी बन जाएगी पर क्या वो उतरेंगे मैदान पर या नहीं यह सवाल जिसका जवाब नहीं मिल पा रहा. इस समय IPL का सबसे बड़ा सस्पेंस बन चुका है हलाकिं दि्ल्ली में ये सवाल फैंस को परेशान नहीं करेगा क्योंकि धोनी ने टीम के साथ ट्रैवल नहीं किया, वैसे ये रहस्य इस टूर्नामेंट की कहानी का अहम हिस्सा बन गया है हर छोटी अपडेट वायरल हो जाती है यही उनकी स्टार पावर का असर है. जहां तक चेन्नई सुपर किंग्स का सवाल है, टीम का रुख बिल्कुल साफ है फैसला पूरी तरह धोनी पर छोड़ दिया गया है. इतना जरूर पता है कि वह लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन खेलेंगे या नहीं, यह अब भी उतना ही रहस्यमय है, जितना किसी बड़े चुनाव का नतीजा.
यह भी पूरी तरह “धोनी स्टाइल” है जिस तरह ट्रंप के बयान वैश्विक तेल बाजार को हिला देते हैं, उसी तरह धोनी का हर संकेत IPL फैंस की भावनाओं को ऊपर-नीचे कर देता है. कभी उनके ट्रेनिंग वीडियो सामने आते हैं तो उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं, और फिर अचानक सन्नाटा अनिश्चितता फिर लौट आती है. धोनी का क्रेज आज भी उतना ही गहरा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई फैंस ने सिर्फ यह जानने के लिएफोन करते है कि क्या धोनी अगला मुकाबला खेलेंगे अगर हां, तो वह उन्हें आखिरी बार देखने के लिए मैदान पर जाया जाए. यह सिर्फ फैनडम नहीं, एक भावनात्मक जुड़ाव है.
अब असली सवाल—क्या वो खेलेंगे?
इसका जवाब सिर्फ धोनी के पास है। लेकिन तर्क कहता है कि उम्मीद अभी जिंदा है। अगर ऐसा नहीं होता, तो वह इतनी मेहनत से ट्रेनिंग क्यों करते? हर सेशन में खुद को क्यों झोंकते? टीम मैनेजमेंट के एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक, “धोनी पूरी तरह समर्पित हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कब वापसी करेंगे—यह वही तय करेंगे. हालांकि उम्र अब उनके पक्ष में नहीं है. शरीर पहले जैसा साथ नहीं देता यही वजह है कि अब यह बात और मजबूत होती है कि धोनी अपने फैंस के लिए मैदान पर उतरें. ये वही फैंस हैं जिन्होंने हर हाल में उनका साथ दिया, हर मैच से पहले उम्मीदें सजाईं, और नेट्स में उनकी एक झलक पर जश्न मनाया.
फैंस का भी उड़ा फ्यूज
IPL सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं, फैंस का भी टूर्नामेंट है और CSK की पहचान, उसकी ब्रांड वैल्यू सब कुछ कहीं न कहीं धोनी और उनके चाहने वालों से जुड़ा है ऐसे में,अगर किसी एक वजह से भी धोनी को खेलना चाहिए, तो वो हैं उनके फैंस इस सीजन में IPL थोड़ा पूर्वानुमेय और फीका सा लग रहा है. प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ है ऐसे में धोनी की वापसी एक नई जान फूंक सकती है एक नई कहानी, एक नया रोमांच. तो उम्मीद बनाए रखिए…क्योंकि शायद, सच में एक “लास्ट डांस” अभी बाकी है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


