8.3 C
Munich

डेब्यू मैच का वो स्टार, जिसे कहा गया था भारत का जयसूर्या, एक ही मैच के बाद रूठ गई किस्मत

Must read


होमखेलक्रिकेट

डेब्यू मैच का वो स्टार, मिला था जयसूर्या का टैग! एक ही मैच के बाद रूठी किस्मत

Last Updated:

Who is Amay Khurasiya: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरासिया ने साल 1999 में भारतीय टीम के लिए वनडे में अपना डेब्यू किया था. वनडे डेब्यू में ही अमय ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उस एक पारी के बाद अयम अपना कमाल नहीं दिखा पाए. अमय को भारत के वर्ल्ड कप टीम में भी जगह मिली थी, लेकिन निरंतरता की कमी के कारण उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं मिला था.

Zoom

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरासिया

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 1999 के लिए भारतीय जबरदस्त तैयारी कर रही थी. टूर्नामेंट से पहले भारत ने कई वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था, जिसमें एक पेप्सी कप भी था. विश्व कप से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ एक्स फैक्टर खिलाड़ी की तलाश में थी. ऐसे में टीम में कई नए चेहरे को आजमाया गया. उन्हीं में से एक थे अमय खुरासिया. मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने बाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पेप्सी कप में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था.

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अमय ने अपने पहले ही मैच में सनसनी मचा दी. अमय ने डेब्यू वनडे में 45 गेंद खेलकर 57 रन कूट दिए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उस दौर में अमय की ये पारी विस्फोटक मानी गई. अमय के इस ताबड़तोड़ अंदाज को देखकर ये कहा जाने लगा कि भारत को जयसूर्या जैसा खिलाड़ी मिल गया है जो पहली गेंद से चौके-छक्के लगाने की माद्दा रखता है. अमय की आक्रमक बल्लेबाजी से प्रभावित होकर 1999 में ही इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप की टीम में उन्हें शामिल किया गया.

डेब्यू के बाद रूठ गई अमय की किस्मत

वनडे विश्व कप में जगह पाने के बाद अमय को कुछ और मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन दुर्भाग्य से उसमें वह फेल रहे. इसका नतीजा ये रहा कि इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में अमय को भारत की तरफ से एक भी मैच में मौका नहीं मिला. डेब्यू में 57 रनों की पारी के बाद अमय की हालत ये थी कि पाकिस्तान के खिलाफ वह लगातार तीन मैचों में दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए. ये सिलसिला आगे भी जारी रहा.

ऐसे में फिर क्या था निरंतरता की कमी के कारण भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अमय से मुंह मोड़ लिया और इस तरह डेब्यू मैच के स्टार का करियर सिर्फ 12 वनडे तक ही चल पाया. टीम इंडिया के लिए खेले गए अपने 12 वनडे मैचों में अमय ने सिर्फ 149 रन बनाए. अयम आखिरी बार 2001 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेलने मैदान पर उतरे थे. उस मैच में वह शून्य पर आउट हुए. इसके बाद से फिर अमय को भारतीय टीम में खेलने का कभी मौका नहीं मिला.

घरेलू क्रिकेट में अमय रिकॉर्ड रहा शानदार

भारत के लिए सिर्फ 12 वनडे खेलने वाले अमय का घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड रहा है. मध्यप्रदेश के लिए अमय 119 फर्स्ट क्लास और 112 लिस्ट ए मैचों में मैदान पर उतरे. फर्स्ट क्लास में अमय ने 7304 रन बनाए, जिसमें 21 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है. वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 3768 रन दर्ज है, जिसमें 4 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article