Last Updated:
अगर आप डेयरी व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी आड़े आ रही है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. खादी ग्राम उद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) के तहत 50 लाख रुपये तक का लोन और 35% तक की सब्सिडी दी जा रही है. इस योजना के जरिए युवा और किसान आसानी से डेयरी उद्योग शुरू कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
आजमगढ़: अगर आप स्वरोजगार शुरू करने का मन बना रहे हैं और डेयरी उद्योग से जुड़ते हुए नया रोजगार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण आप इस काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं, तो आपकी यह समस्या भी अब खत्म होने जा रही है. खादी ग्राम उद्योग विभाग की तरफ से डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए लाखों रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है. ऐसे में यह युवाओं के लिए व्यवसाय शुरू करने का एक जबरदस्त माध्यम बन सकता है. डेरी उद्योग भारत में सबसे तेजी से बढ़ते हुए उद्योगों में से एक है, जिससे जुड़कर किसानों के साथ-साथ युवा भी जबरदस्त मुनाफा कमा रहे हैं और अपने साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं.
50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता
ऐसे में अगर आप भी खुद की देरी शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना के अंतर्गत सरकार की तरफ से परियोजना के सफल क्रियान्वयन पर 35% तक की सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाती है. इस योजना का लाभ प्राप्त करते हुए आप डेयरी उद्योग से जुड़कर मिल्क प्रोसेसिंग के साथ-साथ इससे जुड़े कई तरह के व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और मार्केट से जुड़कर तगड़ा मुनाफा भी कमा सकते हैं.
35% तक की सब्सिडी
खादी ग्राम उद्योग अधिकारी आजमगढ़ दीपक मिश्रा ने बताया कि पीएम बीजेपी के तहत इच्छुक व्यक्ति आवेदन करते हुए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत 35% तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है. इस योजना का लाभ प्राप्त करते हुए यदि आप डेयरी उद्योग खोलना चाहते हैं, तो डेरी उद्योग से जुड़े हुए फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करते हुए व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.
कैसे करें अप्लाई
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति चाहे तो वह विभाग में आकर भी सभी डाक्यूमेंट्स के साथ इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक के पास आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक के साथ-साथ उद्योग से संबंधित सीए के द्वारा तैयार प्रोजेक्ट रिपोर्ट होना आवश्यक होगा. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ खड़ी ग्राम उद्योग विभाग में आवेदन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


