Last Updated:
PM Modi Talk Donald Trump: ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट का बवाल थमने का नाम नहीं रहा है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर लंबी बातचीत की है. दोनों टॉप लीडर्स के बीच मौजूदा हालात समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लंबी बातचीत हुई है. (फाइल फोटो/AP)
PM Modi Talk Donald Trump: ईरान जंग और होर्मुज में बवाल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन कॉल पर लंबी बातचीत की है. नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी है. गोर ने बताया कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वे उन्हें बताना चाहते हैं कि उन्हें सभी लोग कितना प्यार करते हैं. ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर तकरीबन 40 मिनट तक बातचीत हुई. टेलीफोनिक कॉल में पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं पर भी चर्चा हुई. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर नौसैनिक नाकेबंदी का फैसला लिया है. इससे एनर्जी कॉरिडोर होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस लदे जहाजों की आवाजाही पर ग्रहण लगने की आशंका और बढ़ गई है.
फोन कॉल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. यह जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति इसी रास्ते से गुजरती है. दरअसल, हाल के घटनाक्रमों में ईरान द्वारा इस जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही को बाधित करने से वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है. इसका सीधा असर भारत सहित कई देशों में ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति पर पड़ा है. कतर, यूएई और कुवैत जैसे देशों की ऊर्जा आपूर्ति भी इससे प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी है. इस बातचीत को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है. पिछले वर्ष अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के कारण द्विपक्षीय संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था. हालांकि, इस कॉल के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the…


