19.7 C
Munich

तुरंत बंद करे ‘ब्लॉगिंग’, अर्शदीप सिंह को मस्ती पड़ी भारी, बीसीसीआई ने दी आखिरी चेतावनी -Sources

Must read


Last Updated:

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैच से पहले और इसके बाद लगातार खिलाड़ियों को लेकर मस्ती भरे वीडियो बनाते रहते हैं. उनके ब्लॉगिंग पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए इसे बंद करने को कहा है. जानकारी के मुताबिक अरशदीप ही नहीं बल्कि लीग में खेल रहे सभी खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नियम लागू करने को कहा गया है.

Zoom

अर्शदीप सिंह को बीसीसीआई ने ब्लॉगिंग बंद करने कहा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती मजा करने वाले पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर बीसीसीआई ने सख्ती करने का फैसला लिया है. बोर्ड ने उनको सोशल मीडिया पर ब्लॉगिंग बंद करने के लिए कहा है. यह फैसला उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के फ्लाइट में कथित तौर पर वेपिंग करने के विवाद के बाद लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, अर्शदीप के हालिया व्लॉग के एक हिस्से ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. इसमें यूजर्स ने आरोप लगाया कि चहल टीम के अहमदाबाद से हैदराबाद जाने के दौरान विमान में वेप का इस्तेमाल कर रहे थे.

अभी तक न तो खिलाड़ी और न ही फ्रेंचाइजी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी की है. सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई ने अर्शदीप को टूर्नामेंट के बाकी हिस्से में ब्लॉग पोस्ट न करने का निर्देश दिया है. यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल 2026 में “वेपिंग” को लेकर विवाद हुआ हो. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते कैमरे में पकड़े जाने पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया था.

शुक्रवार को बीसीसीआई ने 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए सात पन्नों की गाइडलाइंस जारी की. इसमें लीग के दौरान टारगेटेड हनी-ट्रैपिंग के संभावित खतरों को लेकर चेतावनी दी गई है. बीसीसीआई ने कहा है कि वह लीग के व्यापक नियमों और संचालन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए बिना सूचना के “सरप्राइज चेक” करेगा. निर्देश के अनुसार, सैकिया ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को टीम मैनेजर की पूर्व जानकारी और अनुमति के बिना किसी खिलाड़ी या अधिकारी के कमरे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, चाहे उनका संबंध कुछ भी हो.

सभी फ्रेंचाइजियों को भेजे गए अपने संदेश में सैकिया ने लिखा, “बीसीसीआई/आईपीएल ऑपरेशंस टीम समय-समय पर इन निर्देशों के पालन की जांच के लिए निरीक्षण कर सकती है. टीम मैनेजर्स को सभी स्वीकृत गेस्ट विजिट्स और होटल मूवमेंट्स का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है.”

बीसीसीआई ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त रुख अपनाया है. कहा है कि ऐसे किसी भी कृत्य में शामिल पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है. सैकिया ने निर्देश में कहा,”ड्रेसिंग रूम और टूर्नामेंट वेन्यू के अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में वेपिंग के मामले बीसीसीआई के संज्ञान में आए हैं. यह जानना जरूरी है कि भारत के लागू कानून के तहत वेप और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का इस्तेमाल प्रतिबंधित है. टूर्नामेंट परिसर में ऐसा करते पाए जाने पर न सिर्फ बीसीसीआई और आईपीएल के नियमों का उल्लंघन होगा, बल्कि यह लागू कानून के तहत दंडनीय अपराध भी हो सकता है,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article