6.9 C
Munich

तेरा यार हूं मैं… विनोद कांबली ने यूं मनाया जिगरी का बर्थडे, सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेगा वीडियो

Must read


होमखेलक्रिकेट

तेरा यार हूं मैं… विनोद कांबली ने यूं मनाया जिगरी सचिन तेंदुलकर का बर्थडे

Last Updated:

Vinod Kambli Celebrates Sachin Tendulkar Video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन को एक बेहद खास और भावुक अंदाज में मनाया. वह मुंबई के उसी ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पहुंचे, जहां से उन दोनों के क्रिकेट के सफर की शुरुआत हुई थी. इस मौके पर कांबली ने वहां अभ्यास कर रहे बच्चे और उभरते हुए क्रिकेटरों के साथ समय बिताया और उनके साथ आइसक्रीम बांटकर अपनी खुशी साझा की. इसके साथ ही कांबली ने ‘मास्टर ब्लास्टर’ को जन्मदिन पर एक खास मैसेज भी दिया.

Zoom

विनोद कांबली ने यूं मनाया सचिन तेंदुलकर का बर्थडे.

नई दिल्ली. महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. सचिन के साथ-साथ उनके चाहने वाले भी इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और जिनके साथ उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत की, विनोद कांबली भी बधाई देना नहीं भूले. कांबली ने एक बेहद ही खास अंदाज में सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन की बधाई दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कांबली का सचिन को लेकर प्यार और सम्मान साफ झलक रहा है.

दरअसल, वायरल वीडियो में विनोद कांबली मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में मौजूद हैं. यह वही मैदान है जहां कांबली और सचिन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. वीडियो में कांबली ने सचिन को बधाई देते हुए कहा, ‘ऐ पार्टनर, आज सेलिब्रेशन तो बनता है. हैप्पी बर्थडे, पार्टनर.’ कांबली ने कहा, ‘यह मेरे लिए एक खास दिन है. मुझे हर 24 अप्रैल को अपने साथी सचिन तेंदुलकर की याद आती है. हमारे शुरुआती दिनों की हमारी यादें बेहद शानदार हैं- एक साथ जन्मदिन मनाना और मैदानों पर मिलकर छा जाना. हमारा यह रिश्ता अटूट है.’

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article