20.5 C
Munich

थमा हार का सिलसिला… श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब के प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर

Must read


होमखेलक्रिकेट

थमा हार का सिलसिला, अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब के प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

Last Updated:

PBKS Playoffs Hopes Alive: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर पंजाब ने करो या मरो मैच में लखनउ सुपर जॉयंट्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें को बरकरार रखा है. हालांकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतती है तो फिर पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा.

Zoom

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा है.

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर के धमाकेदार पहले आईपीएल शतक के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के सामने 197 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने महज 51 गेंदों में 101 रनों की नाबाद और ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहसिन खान को छक्का जड़कर न सिर्फ अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया, बल्कि अपनी टीम को एक शानदार जीत भी दिलाई. राजस्थान रॉयल्स चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक गया है. अगर राजस्थान रॉयल्स रविवार को मुंबई को हराने में सफल रहा तो फिर पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा और राजस्थान टॉप 4 में पहुंचकर प्लेऑफ खेलेगी.

इस धमाकेदार जीत के साथ ही पंजाब किंग्स का छह मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला आखिरकार थम गया हैय. इस जीत से मिले 2 अहम अंकों की बदौलत पंजाब की टीम 15 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जिससे टूर्नामेंट में उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं. श्रेयस अय्यर की इस कप्तानी पारी और सूर्यवंश शेडगे (9 रन) के उपयोगी साथ ने पंजाब किंग्स के इस सीजन के सफर को पूरी तरह जिंदा रखा है. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाए वहीं कूपर कोनोली ने 18 रन का योगदान दिया.

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा है.जोश इंग्लिस ने खेली 72 रन की पारी
जोश इंग्लिस की 72 रन की आक्रामक पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 196 रन बनाए. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी एलएसजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम सातवें ओवर में तीन विकेट पर 69 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद इंग्लिस और कप्तान ऋषभ पंत (21 गेंद में 26 रन) ने चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला. इंग्लिस की 42 गेंदों की पारी दो हिस्सों में बंटी नजर आई. उन्होंने शुरुआत में ही अर्शदीप सिंह पर हमला बोलते हुए पहले ओवर में चार चौकों की मदद से 16 रन बटोरे. वह इसके बाद कुछ समय तक वह शांत रहे और इस दौरान आयुष बदोनी ने मोर्चा संभाला.

मिचेल मार्श की जगह अर्शिन कुलकर्णी उतरे
मिचेल मार्श की जगह पारी की शुरुआत करने उतरे अर्शिन कुलकर्णी (शून्य) और निकोलस पूरन (दो) के जल्दी आउट होने के बाद बदोनी ने तेजतर्रार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन बनाए और इंग्लिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े. बदोनी ने आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के एक ओवर में 24 रन ठोक दिए. इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और इतने ही छक्के जड़े. इससे एलएसजी ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पावरप्ले में दो विकेट पर 66 रन बना लिए.

बदोनी की तूफानी पारी ज्यादा देर नहीं चली
बदोनी की तूफानी पारी ज्यादा देर नहीं चली. युजवेंद्र चहल की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने शानदार स्टंपिंग कर उनकी आक्रामक पारी पर रोक लगाई. इंग्लिस ने इसके बाद फिर से तेजी दिखाई और अर्शदीप के एक ओवर में लगातार छक्का, चौका और चौका जड़ दिया. उन्होंने अर्शदीप के खिलाफ कुल छह चौके और दो छक्के लगाए, जिससे भारतीय तेज गेंदबाज का निराशाजनक सत्र जारी रहा. इंग्लिस ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी ओर, ऋषभ पंत 18 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर द्वारा छोड़े गए कैच का फायदा नहीं उठा सके लेकिन उन्होंने इंग्लिस का अच्छा साथ निभाया. पंत युजवेंद्र चहल (25/2) का शिकार बने.

आईपीएल करियर का छठा मैच खेलने उतरे थे अर्जुन तेंदुलकर
इंग्लिस भी इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और कामचालऊ गेंदबाज शशांक सिंह की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे. अब्दुल समद ने अंत में 20 गेंदों में नाबाद 37 रन की तेज पारी खेली और कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन मुकुल चौधरी (एक) के सस्ते में आउट होने के बाद एलएसजी 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी. मार्को यानसेन ने दो विकेट लेकर पंजाब की ओर से प्रभावी गेंदबाजी की. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (नाबाद पांच) ने भी इस मुकाबले में एलएसजी के लिए पदार्पण किया. यह हालांकि उनके आईपीएल करियर का छठा मैच था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article